अज्ञात कारणों से लगी आग से भय का माहौल
डामड गंज
अज्ञात कारणों से लगी आग से स्थानीय निवासियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है गर्मी के कारण सुखे घास फूस पेड़ पौधों के कारण आंग के फैलने की आशंका व्याप्त हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा महोगढ़ी में बड़का घुमान के नीचे पहाड़ से लेते हुए गौशाला के पास तक आग फैल गई है अगर उसे जल्द ना बुझाया गया तो गौशाला भी चपेट में आ सकता है आग फैल रहा है स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग को सूचना दिया है समाचार लिखे जाने तक कोई भी विभागीय कर्मचारी या अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है अगर जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो गौशाला सहित बस्तियो तक फैलाव हो सकता है
............................ अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया कछवा मिर्जापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुआरी में ग्राम सभा की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई राजस्व, प्रशासनिक और पुलिस टीम की संयुक्त मौजूदगी में जेसीबी मशीन द्वारा की गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश और उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। जमुआरी ग्राम पंचायत के गाटा संख्या 183, जिसका कुल क्षेत्रफल 0.787 हेक्टेयर है, की बंजर भूमि के एक हिस्से पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर आशियाना बना लिया था। सदर तहसील के तहसीलदार विशाल शर्मा की अदालत ने इस अतिक्रमण को अवैध पाया था। इसके बाद, तहसीलदार सदर विशाल शर्मा ने अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया था। इसी आदेश के अनुपालन में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को दोपहर में यह कार्रवाई की गई। मौके पर नायब तहसीलदार सदर अरविंद पांडे, नगीना सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र भारती, थानाध्यक्ष कछवा अमरजीत चौहान और ग्राम प्रधान जमुआरी शंभूनाथ पाठक दल-बल के साथ मौजूद रहे। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है
.............................. विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद् के नेतृत्व में बजरंग दल का राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शन वर्तमान समय मे देश में समाज जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक है। नासिक के टी सी एस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इस श्रृंखला में ही एक कड़ी है। इस मानसिकता के विरोध मे आज विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल मीरजापुर/चुनार के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट मुख्यालय मीरजापुर* पर विरोध प्रदर्शन व महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल मीरजापुर के जिला सहसंयोजक पवन ऊमर ने किया इस अवसर पर प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण, प्रान्त सत्संग प्रमुख महेश ,विभाग मंत्री रामचन्द्र शुक्ल, विभाग संगठन मंत्री अमित ,चुनार व मीरजापुर के जिलाध्यछ दिनेश व मातासहाय, जिला मंत्री श्रीकृष्ण, जिला सहमंत्री अभय व परमेश्वर चुनार जिला संयोजक अर्जुन ,पूज्य संत शिवधारी व महेन्द गिरी,जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर,जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक,भोले पांडेय,सुब्रतो, बृजेश,चंद्रप्रकाश, पवन,श्याम,शोभित,माधव,गणेश, पुनम,अभिषेक, रामसिंह ,सुनील,कमलेश, राहुल जैन,शक्ति, अनिल,विवेक,ऋषि, आदित्य,स्वयं ,देवप्रकाश, लक्ष्मीकांत, श्याम सिंह,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
................................... मण्डलायुक्त ने बैठक कर उद्यमियों की सुनी समस्याएं, ससमय निस्तारण के दिए निर्देश उद्योग एवं व्यापार रोजगार उपलब्ध कराने के दृष्टिगत महत्वपूर्ण, उद्योग लगाने की दिशा में सरकार की प्राथमिकता -मण्डलायुक्त मीरजापुर 17 अप्रैल 2026- प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग लगाने एवं विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार काफी गम्भीर है जिसके लिए इस दिशा में कई प्रमुख योजनाएं संचालित कर कदम उठाए जा रहे है। उक्त वक्तव्य मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं व्यापार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण है अधिक से अधिक उद्योग स्थापित करने हेतु एवं उत्पादो की गुणवत्ता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देशो एवं उद्योग बंधु के मा0 सदस्यो के द्वारा उठाए गए मुद्दो के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र वर्मा के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि आगे से मण्डलीय बैठको में सम्बन्धित मण्डलीय/जिला स्तरीय अधिकारी की प्रतिभाग करे अन्यथा आगे की बैठको में अनुपस्थित रहने पर निलम्बन के लिए संस्तुति की कार्यवाही भी जाएगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियो न रहने पर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान सम्भव नहीं हो सकता। बैठक में मीरजापुर के उद्यमियों के द्वारा सड़को की गड्ढामुक्ति पर प्रश्न चिन्ह उठाने पर मण्डलायुक्त ने नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग, जल निगम एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर की प्रत्येक शनिवार को अपने कार्यालय बैठक कर सड़को के प्रगति की समीक्षा करते हुए अवगत कराए। शास्त्री ब्रिज के रखरखाव के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक अभियंता एन0एच0आई0 को निर्देशित किया कि अपनी परियोजना प्रबंधक के साथ सम्बन्धित पत्रावली लेकर दिनांक 18 अप्रैल 2026 को आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर कृत कार्यवाही से अवगत कराएं। बैठक में विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय भूमि को व्यवसायिक उपयोग के लिए अनुमति प्रदान करना, वी0एस0 रोड लोहरा नहर से वियर निर्माण ईकाई तक मार्ग के चैड़ीकरण, ओ0डी0ओ0पी0 के उत्पादो के लिए प्रदर्शनी स्टाल/स्थल पर चर्चा, औद्योगिक एरिया हनुमान पड़रा के मार्गो का चैड़ीकरण, निवेश मित्र पर लम्बित आवेदनो एवं सी0एम0 डैशबोर्ड की प्रगति समीक्षा, मीरजापुर एवं सोनभद्र में नए औद्योगिक क्षेत्र की मांग, चेतगंज से खम्हरिया भदोही सम्पर्क मार्ग की मरम्मत सहित अन्य बिन्दुओ पर विस्तृत करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी उठाए गए मुद्दो पर कृत कार्यवाही करते हुए निस्तारण आख्या से अगले बैठक में अवगत कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि मेसर्स हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनूकूट सोनभद्र से जनित स्पेंट पाॅट लाइनिंग वेस्ट (एस0पी0एल0) को उत्तर प्रदेश राज्य में स्थापित रिसाईक्लिंग ईकाईयो से कार्य कराया जाए जिस पर मण्डलायुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण जिला उद्योग बंधु सोनभद्र मंे सम्बन्धित इंडस्ट्रीज को बुलाकर प्रकरण का निस्तारण सुनिश्चित कराए। बैठक में ओ0डी0ओ0पी0 वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रगति की भी समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, उपायुक्त उद्योग मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही, तीनो जनपदो के अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत, सिंचाई एवं उद्यमियों में कौशल शर्मा सोनभद्र, मोहन दास अग्रवाल मीरजापुर, मनोज खण्डेलवाल, आशीष बुधिया, आशीष सिंह, शत्रुघन केसरी, दुर्गा प्रसाद चैधरी, संदीप मौर्य, अजय उपाध्याय सहित अन्य तीनो जनपदो के उद्यमी व व्यवसायी उपस्थित रहें।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.