लखनऊ: मकान, प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगने वाले अनरजिस्टर्ड बिल्डरों पर भी शिकंजा
यूपी रेरा अनरजिस्टर्ड बिल्डरों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा
यूपी रेरा ने अनरजिस्टर्ड बिल्डरों से पीड़ित लोगों की शिकायत दर्ज करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए बनाई नई व्यवस्था
नई व्यवस्था में खरीदारों की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया गया
शिकायत दर्ज करते समय खरीदारों को देनी होगी अनरजिस्टर्ड प्रोजेक्ट के प्रमोटर्स और प्रोजेक्ट से संबंधित अतिरिक्त जानकारियां
यूपी रेरा प्रमोटर्स को नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश देगा
निर्देश न मानने वाले प्रमोटर पर लगाया जाएगा प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत का 10 फीसदी जुर्माना
इसके बाद भी आदेश न मानने पर अतिरिक्त जुर्माना और अधिकतम 3 साल तक की सजा का होगा प्रावधान
......................................... लखनऊ: सरकारी कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति जल्द होगी जारी मई में ही तबादलों की प्रक्रिया पूरी करने की योजना जिले में 3 साल और मंडल में 7 साल पूरे कर चुके कर्मचारी हटेंगे स्थानांतरण नीति के जरिए प्रदेश सरकार हर साल समूह क, ख और ग के अधिकारियों का स्थानांतरण करती है जनगणना और पंचायत चुनाव की संभावना के मद्देनजर इस बार कार्मिक विभाग ने अप्रैल में ही स्थानांतरण नीति लाने की तैयारी की है समूह क और ख के स्थानांतरण संवर्गवार कार्यरत अधिकारियों की संख्या की अधिकतम 20 फीसदी तक किए जा सकेंगे समूह ग और घ के कार्मिकों के स्थानांतरण संवर्गवार कुल कार्यरत कार्मिकों की संख्या के अधिकतम 10 फीसदी तक किए जा सकेंगे दिव्यांग बच्चों के माता-पिता की तैनाती समुचित इलाज वाले स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर होगी
.............................................. वाह शालिनी सिंह! पहली बार किसी ने हिम्मत दिखाई डंके की चोट पर सच बोलने की। जिस दौर में नोएडा के सभी विधायक और सांसद ज़ुबान सिले रहे, उस दौर में बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने साफ़ कह दिया कि- “नोएडा में जो हुआ वो पुलिस, प्रशासन और इंटेलिजेंस सिस्टम का complete failure है।” बयान के आख़िर में नोएडा के विधायक पंकज सिंह को ऐसी घटनाओं के प्रति आगाह करते हुए चिट्ठी भी लिखी गई है। 2027 का चुनाव दस्तक दे रहा है। शालिनी सिंह की दावेदारी गौतम बुद्ध की नगरी में अपने हिस्से का सिंहासन मांग रही है
......................................... बिग ब्रेकिंग बरौंधा चौकी क्षेत्र में स्थित पंचायत भवन पर आयोजित अंबेडकर जयंती के अवसर पर समारोह के दौरान अंबेडकर प्रतिमा के पास झंडा लगाते समय बिजली के करंट से आकाश 18 खुशबू 22 जमीन पर गिरे। कार्यक्रम के दौरान अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बरौंधा स्थित अर्श हास्पीटल पर चल रहा उपचार
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.