मीरजापुर पुलिस
प्रेस नोट
दिनांकः12.04.2026
UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹2,65,000/- को थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस—
दिनांक:07.04.2026 को आवेदक राजकुमार यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी लखनपुर मवैया थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा यूपीआई के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ₹2,65,000/- की गलत ट्रांजेक्शन हो जाने के सम्बन्ध में NCRP पोर्टल शिकायत संख्या 33104260076004 दर्ज करायी गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच प्रारम्भ की गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में सम्बन्धित बैंक/मर्चेंट से समन्वय स्थापित करते हुए धनराशि ₹2,65,000/- को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाना पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं थाना चील्ह साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
थाना चील्ह साइबर सेल टीम —
निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य, प्रभारी निरीक्षक थाना चील्ह, मीरजापुर
उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह व महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय
.......................... भाजपा में ओबीसी यादव समाज की बढ़ती भागीदारी अब सियासी चर्चा का विषय बन गई है। वर्तमान में जिला पदाधिकारी बने श्याम सिंह यादव के विरोध को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जबकि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ सभी वर्गों को जोड़ने का काम कर रही है। यादव समाज का तेजी से भाजपा की ओर झुकाव भी साफ दिखाई दे रहा है। श्याम सिंह यादव मैं पार्टी के लिए तन-मन से काम कर रहा हूं, फिर मेरा विरोध क्यों किया जा रहा है? जब यादव समाज भाजपा से जुड़ रहा है और सरकार मजबूत हो रही है, तो एक व्यक्ति को निशाना बनाना कहां तक सही है?” श्याम सिंह यादव का कहना है कि यह विरोध कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा, क्योंकि बदलते राजनीतिक समीकरण उन्हें स्वीकार नहीं हैं। अब देखना होगा कि यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है… क्या यह राजनीति है या फिर बदलते दौर की नई तस्वीर
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.