लखनऊ: BJP की बड़ी बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन।
पंकज चौधरी और विनोद तावड़े के बीच लंबी बैठक, संगठन मजबूत करने पर चर्चा। मंत्रिमंडल विस्तार और खाली पदों को लेकर BJP में मंथन तेज।
अमित शाह के निर्देश पर लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, अहम बैठक करीब 1 घंटे चली।
यूपी BJP संगठन में बदलाव को लेकर बड़े फैसलों के संकेत।
बैठक के बाद पंकज चौधरी करेंगे अमित शाह से मुलाकात, रणनीति होगी तय।
................................... चोरों के बुलंद होते हौसलों को बढ़ा रहा व्याप्त घनघोर अंधेरा मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा अतर्गत जंगी रोड स्थित दयावंत पुरम कॉलोनी में नशेड़ियों व चोरों का आतंक व्याप्त है, जिससे आम जनों का जीना दूभर हो गया है। अभी कल शनिवार को रात दस बजे एक चोर बाइक चुराने की नाकाम कोशिश करते हुए कैमरे में देखा गया, जो स्थानीय निवासी के आते ही बाइक छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। सांझ ढलते ही इस कॉलोनी में नशे का चलता फिरता व्यापार चालू हो जाता है और साथ ही नशेडियों का जमावड़ा भी। फिर नशे की हद को पार कर चुके इन नशेड़ियों की हरकतों का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाता है, किसी के भी साथ अभद्र व्यवहार व सरेआम अश्लील भाषा का प्रयोग महिलाओं व बच्चों के लिए अशोभनीय स्थिति पैदा कर देता है। नशे की चाहत में कुछ भी कर गुजरने को तैयार इन चोरों के बुलंद होते हौसलों का ही प्रमाण है कि सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी में लगे सोलर लाईट तक को ही ये चुरा ले गए। किसी भी घर के बाहर खड़े साइकिल व स्कूटी - बाइक तो इनके निशाने पर रहती ही है, साथ ही किसी भी बंद घर का ताला चटका देना इनके बाएं हाथ का काम हो गया है। पुलिस कर्मियों का निरंतर गश्त न करना भी इस क्षेत्र को अनैतिक कामों के लिए पूरी तरह मुफीद बनाता है और जुआ तो यहां पर बारहों महीने - तीसों दिन का व्यवसाय हो चुका है। पूरी तरह नशे और जुए की गिरफ्त में आ चुके नौजवानों के लिए कॉलोनी में व्याप्त अंधेरा सोने में सुहागे का काम करता है, ज्ञातव्य हो कि कॉलोनी में बीस की संख्या में लगे खंभों पर एक भी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा नहीं की गई है। कॉलोनीवासियों ने अपने संसाधनों से कुछ खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई तो है, परन्तु इतनी बड़ी कॉलोनी में यह चंद लाइटें ऊंट के मुंह में जीरे के समान ही हैं। ऐसी स्थिति में दयावंत पुरम कॉलोनी आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, सचिव अरविंद कुमार गुप्ता, रविन्द्र कुमार शुक्ला, अमित सिंह पटेल, रवि केशरवानी, कुलश्रेष्ठ सिंह, एड. सिद्धार्थ अग्रहरी, अरुण मिश्र, एड. अमित श्रीवास्तव, संदीप सोनकर, शिव मुरारी सिंह, पंकज श्रीवास्तव, भानु प्रताप मौर्य, मनोज राय व राजेश गुप्ता इत्यादि ने नगर पालिका प्रशासन से कॉलोनी में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने तथा पुलिस प्रशासन से कानून व्यवस्था की धमक बनाए रखने हेतु इस क्षेत्र को अनैतिक गतिविधियों से मुक्त कराए जाने की मांग की है
.................................... मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः12.04.2026 UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि ₹10,000/- को थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस— दिनांकः28.01.2025 को आवेदक चन्द्रकान्त दुबे पुत्र भोलानाथ निवासी शुक्लहा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा यूपीआई के माध्यम से ₹10,000/- गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो जाने के सम्बन्ध में NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23101250015996 दर्ज करायी गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में सम्बन्धित बैंक/मर्चेंट से समन्वय स्थापित करते हुए धनराशि ₹10,000/- को मा0न्यायालय के आदेश के क्रम में आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाना पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं थाना को0देहात साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । थाना को0देहात साइबर सेल टीम — निरीक्षक अमित मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात, मीरजापुर । उपनिरीक्षक तेरसू सिंह यादव, साइबर सेल प्रभारी ,थाना को0देहात, मीरजापुर । महिला आरक्षी प्रियंका सिंह, थाना को0 देहात, मीरजापुर
मीरजापुर पुलिस प्रेस नोट दिनांकः12.04.2026 महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपदीय पुलिस अधिकारी, महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक — महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु वासन्तिक नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिवस 19.03.2026 से 30 दिवसीय चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियों पुलिस टीम सहित पुलिस अधिकारीगण के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर प्रमुख चौराहों, कस्बों, बाजारों, मन्दिर, शापिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों व गांवों में जाकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम०स्वानिधि योजना,पी०एम०सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना तथा बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल विवाह एवं बालश्रम तथा महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा छोटे-छोटे बच्चों को गुडटच-बैडटच के बारें में बताया गया और किसी भी समस्या के बारे में अपने अभिभावकों या पुलिस को अवश्य अवगत कराने के सुझाव दिये गये । प्रोजेक्टर/स्क्रीन के माध्यम से जागरुकता सम्बन्धी लघु वीडियो चलाकर, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरते जाने वाले विभिन्न एहतियात के बारें में, साइबर अपराधों एवं डिजिटल अरेस्ट के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने व उसके द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें। अपनी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर, आदि का इस्तेमाल कभी भी पासवर्ड बनाने में ना करें, एक ही पासवर्ड का प्रयोग विभिन्न सेवाओं वेबसाइट और ऐप में ना करें, अनजान व्यक्तियों से प्राप्त वीडियो कॉल को रिसीव ना करें, अपने निजी और बैंकिंग डिटेल्स को किसी के साथ फोन या ईमेल पर एसएमएस के जरिए शेयर ना करें, फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने से बचें तथा शॉपिंग और बैंकिंग के लिए इसका इस्तेमाल कदापि न करें। साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.