बड़ी खबर
........................................ बड़ी खबर प्रधानी की रंजिश में बड़ी घटना हो गयी।सूत्रों के हवाले से रंजिश प्रधानी को लेकर थी। मृतक राजीव सिंह अधिवक्ता देवरी गांव के तीन बार से प्रधान है .............................................. हत्या करने वाला हार्डकोर क्रिमिनल हैं अपनी नानी की हत्या भी कर चुका है सोनकर हैं मारने वाला
.............................................................. आज दिनांक-11.04.2026 को थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत सद्भावना नगर में एक व्यक्ति राजीव उर्फ रिंकू सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी देवरी विरोही थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर (प्रधान पति-ग्राम देवरी) को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है । मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में नामजद आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित कर दी गयी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक और अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले है, पूर्व से गांव के विवाद की बात होना प्रकाश में आयी है जिसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर अग्रेतर विवेचनात्म कार्यवाही की जायेगी । नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हुते टीमों का गठन किया गया है तथा सम्बन्धित को प्रभावी निर्देश दिये गये है । मौके पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
................................................... UP में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही !!
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.