News Express

थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 76,995.88/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 76,995.88/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
    
मीरजापुर 

आवेदक अरुण कुमार सिंह पुत्र अखिलेश कुमार सिंह निवासी बरैनी थाना कछवा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के संबंध में दिनांक 20.09.2024 को थाना कछवा की साइबर सेल में सूचना दी गई । आवेदक द्वारा बताया गया वह लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बैठा था, तभी अचानक बेहोश हो गया । होश आने पर उसका मोबाइल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था तथा बाद में पता चला कि उसके खाते से ₹78,295.88 की धनराशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर ली गई । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कछवा साइबर सेल द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33109240118737 पंजीकृत कर तत्काल जांच प्रारंभ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवा की साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान ट्रांसफर की गई धनराशि का ₹76,995.88/- सफलता पूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई । धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम, थाना कछवा पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया । साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया ।
साइबर सेल टीम, थाना कछवा
1.    अमरजीत चौहान, प्रभारी निरीक्षक, थाना कछवा, मीरजापुर 
2.    आरक्षी संजीत कुमार मौर्य, थाना कछवा, मीरजापुर ।

............... मिर्जापुर _ सेना में तैनात जवान पर जमीन कब्जाने का आरोप, बैनामा से कई गुना अधिक जमीन पर सेना के जवान द्वारा किया जा रहा अवैध कब्जा, स्थानीय लोगों का आरोप सेना का धौंस दिखाकर आसपास की अवैध जमीन पर किया गया है कब्जा, जमीन पर कब्ज़ा करके जवान द्वारा बनाया जा रहा मकान, बगैर नक्शा पास कराए बनवाया जा रहा मकान, स्थानीय पुलिस, विकास प्राधिकरण पर संरक्षण का आरोप, देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लंका पहड़ी का मामला

............ लखनऊ- पेट्रोल-डीजल व LPG की कालाबाजारी पर शिकंजा।

............... प्रयागराज, उत्तर प्रदेश सिविल लाइंस क्षेत्र में एक चर्चित न्यूरो सर्जन के खिलाफ 24 वर्षीय बीए छात्रा ने छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चा तेज हो गई है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार रात लगभग 10:30 बजे वह माइग्रेन के इलाज के लिए क्लाइव रोड स्थित क्लिनिक पहुंची थी। इसी दौरान उपचार के बहाने डॉक्टर द्वारा अभद्र व्यवहार और अनुचित स्पर्श किया गया। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्लिनिक के कर्मचारियों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.