News Express

क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरी

क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरी
डामड गंज
प्रखंड हलिया क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है
अभी पूरी तरह से गर्मी का मौसम आया नहीं है इसके पहले क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भंग हो गई है कहीं जमीन पर तार लटक रहे हैं जिसको ध्यान देने वाला कोई नहीं है सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति का दावा किया जाता है लेकिन प्रमुख बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 6 से 7 घंटे तक ही बिजली की सप्लाई होती है और गर्मी के मौसम में थोड़ा सा भी हवा चलने पर बिजली कट जाती है बरसात के मौसम में आपूर्ति की व्यवस्था बेहद दयनीय हो जाती है स्थानीय निवासियों के अनुसार इधर लगभग दो महीनों से बिजली कभी आती है और जाती है रोस्टर का कोई पता नहीं होता बीती रात बाजार अंधेरे में डूबा रहा एक फेस में बिजली लो रही दूसरा फेस पूरी तरह गायब रात भर बाजार के निवासी सड़कों पर टहलते रहे जबकि अभी गर्मी की शुरुआत है आगे क्या होगा इसका जवाब देने वाला कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं है

 

 

....................

 

ये मैसेज पूरे यूपी पुलिस के लिए है 

Lko/ CM आवास के क्षेत्र के थाने पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री आवास के गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई

पूरा गौतमपल्ली थाना लाइन हाजिर किया गया

दो रात पहले एक व्यक्ति को गौतमपल्ली थाने में पकड़ कर लाया गया ,और उससे ढाई लाख रुपये जबरन वसूले गए थे

इस भ्रष्टाचार मामले की जांच CP लखनऊ से करवाकर पूरे गौतमपल्ली थाने को लाइन हाजिर किया गया

................. पीपा पुल की पूरी खबर पीपा पुल का एक पीपा में पानी अधिक होने की वजह से वह पीपा नीचे दब गया था जिससे आने जाने वालो को दिक्कत हो रही थी। हालांकि यह बहुत बड़ी लापरवाही थी क्योंकि यदि वहां अधिक पानी होता तो शायद वह पीपा डूब भी सकता था। इसका खबर चलने के बाद पीपा पुल संचालकों ने उसे रातों रात सही कर दिया तथा उस पीपा पुल को वहां से निकाल कर दूसरा पीपा लगाया गया। भ्रम लोगों को लगा कि पीपा पुल टूट गया नहीं पीपा पुल टूटा नहीं था बल्कि वह बीच रेत में होने की वजह से वहां पर पीपा नहीं लग सकता था बल्कि वहां पर टीन बिछाया गया था ताकि वहां पर से सीधे नीचे रेत से होकर वाहन आ जा सके। पानी बढ़ने से वह रेत डूब गया और उस पर पानी भर गया जिससे वह लोगों को लगा कि वहां पर पीपा पुल टूट गया है इससे नुकसान वहां पर पीपा पुल पूरा न लगने के कारण वहां पर यात्री पीपा पुल से जाकर गंगा स्नान कर रहें जिससे खतरा बना हुआ है। वहीं घुटने भर पानी के बढ़ने की वजह से चार पहिया वाहनों का आवागमन कम हो गया और बाइक तथा पैदल वाले उसी पुल से होकर जा रहें हैं। ....................... लखनऊ: यूपी में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी कालाबाजारी पर सख्त अभियान। 12 मार्च से अब तक 233 एफआईआर दर्ज। कालाबाजारी में शामिल 20 आरोपी गिरफ्तार। 237 लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई जारी। प्रदेशभर में 19,882 स्थानों पर छापेमारी। एलपीजी वितरकों के खिलाफ 33 मामले दर्ज। गैस कालाबाजारी में अन्य 200 एफआईआर दर्ज। खाद्य एवं रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई। कालाबाजारी रोकने को प्रवर्तन टीमें सक्रिय। जिलों में लगातार की जा रही निगरानी। 24 घंटे कंट्रोल रूम किए गए सक्रिय। शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था मजबूत। सरकार ने आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बताई। आम जनता को परेशानी न हो, इस पर फोकस। गड़बड़ी करने‌ वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी।.... ...................... आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा Raghav Chadha को पार्टी की ओर से बड़ा झटका लगा है। AAP ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब पार्टी सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा का नया उपनेता बनाया गया है। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भी भेज दिया है। इस फैसले के साथ AAP ने राघव चड्ढा पर और सख्ती दिखाई है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि अब राघव चड्ढा को सदन में पार्टी की ओर से बोलने का समय न दिया जाए। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राघव चड्ढा राज्यसभा में लगातार जनहित के मुद्दों को सक्रियता से उठा रहे थे, चाहे वह एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय का मुद्दा हो या डिलीवरी ब्वॉयज से जुड़ी समस्याएं, पैटरनिटी लीव या सैनेटरी पेड या टैक्स से जुड़ा मुद्दा। आम आदमी पार्टी ने इस अचानक फैसले के पीछे का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।लेकिन कयास लागए जा रहें हैं कि यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और पार्टी लाइन का पालन न करने के आरोप में की गई है। राघव चड्ढा पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं कि वे अक्सर आम आदमी पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग रुख अपनाते हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के समय भी उनका कोई बयान सामने नहीं आया था।

................... प्रयागराज में भाभी ने सोते देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। UP के प्रयागराज के मलखनपुर गांव में 20 साल का उमेश सो रहा था। तभी उसकी भाभी मंजू चाकू लेकर कमरे में घुसी। 4 वार किए और प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया चौंकाने वाली वजह 3 साल से उमेश का अवैध संबंध भाभी... से था। ............. थाना को0देहात पुलिस द्वारा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः31.03.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पुत्री को बुलाकर जबरदस्ती छेड़खानी/यौन उत्पीड़न करने तथा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-147/2026 धारा 75,351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर गोपालपुर रेलवे पुलिया अण्डरपास से नामजद 02 अभियुक्तों आशीष विन्द पुत्र बाबूलाल विन्द व अमरबहादुर सिंह चौहान पुत्र सुरेन्द्र सिंह चौहान निवासीगण गोपालपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 75,352,351(2),115(2),70(1) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

............... थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी की घटना अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार, मौके से चोरी की घटना से सम्बन्धित सामान बरामद मीरजापुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः02.04.2026 को वादी रमेश कुमार सिंह पुत्र लाल साहब सिंह निवासी ग्राम आदमपुर पोस्ट नीबी गहरवार थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध आदर्श कन्या इण्टरमीडिएट कालेज सीखड़ चुनार मीरजापुर का ताला तोड़कर कॉलेज में रखें बायो मैट्रिक मशीन, कम्प्यूटर, बर्तन, गैस सिलेण्डर चूल्हा, सिलिंग फैन एवं स्कूल का घण्टा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-126/2026 धारा 305(a),331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी के सामानों की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः02.04.2026 को उप निरीक्षक शिवानन्द यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मगरहां से पयागपुर मार्ग पर मेडिया ग्राम के पास से अभियुक्त सत्यकुमार मिश्रा उर्फ शनि मिश्रा पुत्र स्व0 विजयशंकर मिश्रा निवासी ग्राम सीखड़ थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से चोरी की उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 01 अदद गैस सिलेन्डर, 01 अदद चूल्हा, 01 अदद कुकर 10 लीटर, 01 अदद फिंगरप्रिंट मशीन, 01 अदद कम्प्यूटर, 01 अदद पंखा बरामद किया गया । अभियुक्त सत्यकुमार मिश्रा उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलाकर उपरोक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिससे प्राप्त सामानों को बेचने हेतु ग्राहक की तलाश थी परन्तु कोई ग्राहक नहीं मिल पाया, चोरी की सामानों को बेचने की फिराक में थे कि पकड़े गये । थाना चुनार पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.