Breaking News
अब पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन तेल और छोटा सिलेंडर
Middle East Conflict को लेकर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने बताया है कि पेट्रोल पंप पर केरोसिन भी मिलेगा. हर जिले में 2 पंपों पर यह सुविधा होगी, जिसके लिए तेल कंपनियां 5 हजार लीटर तक स्टॉक रख सकेंगी.
Indian Oil की जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर 5 किलो वाला 'छोटू' सिलेंडर भी मिल सकेगा.
.............. मिर्ज़ापुर: मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय। स्कूल वाहनों को अब परिवहन विभाग के पोर्टल पर कराना होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन। बैठक में निर्देश—
..........
........................ पुलिस महानिरिक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर.पी. सिंह द्वारा जनपदों में कानून व शांति व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षकगण के साथ की गई समीक्षा बैठक। महिलाओ एवं बालिकाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 (द्वितीय चरण) अभियान के सम्बन्ध में दिये गये विस्तृत निर्देश। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफामों की सतत निगरानी रखते हुए अफवाह एवं भ्रामक व झूठे संदेश फैलाने सहित शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के दिये निर्देश। मीरजापुर पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर0पी0 सिंह” द्वारा परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकगण के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का सम्पूर्ण समाधान दिवस/समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, पिछले 10 वर्षों में चोरी, लूट, व अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्र रखने वालों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही करने तथा जनपद के टॉप-10, अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर, 14(1)के अंतर्गत जब्तीकरण कराते हुए ऐसे अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कठोरतम कार्यवाही के भी निर्देश दिये तथा गो-तस्करों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही कराते हुए उनके आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी चल/ अचल सम्पत्ति को जब्त कराये जाने का निर्देश दिये गये साथ ही गो-तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को शासनादेश के तहत जब्त कराये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये । गोवध अधि0, पशु क्रुरता अधि0, आबकरी अधि0, चिन्हित माफिया, महिला सम्बन्धी अपराध, सम्पत्ति सम्बन्धी अपराध में विवेचना समय से पूर्ण करके निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। इसके अतिरिक्त निर्देशित किया गया कि पॉक्सो एक्ट सम्बन्धी मुकदमों में अतिशीघ्र विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण की जाए। मा0 न्यायालय में विचाराधीन वादों में प्रभावी पैरवी करते हुए ऑपरेशन कनविक्शन के तहत अधिक से अधिक सजा दिलायी जाए । मादक पदार्थ के अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कराते हुए अधिक से अधिक बरामदगी कराने के निर्देश दिये गये। मिशन शक्ति फेज 5 (द्वितीय चरण) व साइबर जागरूकता अभियान निर्देश- महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियों पुलिस टीम सहित पुलिस अधिकारीगण के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर प्रमुख चौराहों, कस्बों, बाजारों, मन्दिर, शापिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों/कॉलेजों/कोचिंग संस्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों व गांवों में जाकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए। जनपदों में स्थापित साइबर थानों द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जनजागरुकता अभियान चलाकर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरूक करें। सोशल मीडिया निर्देश सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे ट्वीटर, वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा खण्डन करते हुए भ्रामक पोस्ट फैलाने वाले पर आवश्यक कार्यवाही की जाय। इसके अतिरिक्त स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा भी गुप्त रुप से विभिन्न गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की मंशा रखने वालों पर तत्काल विधिक कार्यवाही की जाए ।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.