News Express

थाना चुनार पुलिस द्वारा अनु‌मानित कीमत ₹2.25 लाख की अवैध हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चुनार पुलिस द्वारा अनु‌मानित कीमत ₹2.25 लाख की अवैध हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
                     
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गए हैं । उक्त  निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में दिनांकः29.03.2026 को थाना चुनार पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पक्का पुल तिराहा बालूघाट के पास से एक अभियुक्त नान्हक सोनकर पुत्र स्व0मुन्नीलाल सोनकर निवासी लाल दरवाजा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 11.50 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-120/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
नान्हक सोनकर पुत्र स्व0मुन्नीलाल सोनकर निवासी लाल दरवाजा थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-28 वर्ष ।
बरामदगी विवरण
11.50 ग्राम हेरोइन(अनु‌मानित कीमत ₹ 2.25 लाख)
पंजीकत अभियोग —
मु0अ0सं0-120/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना चुनार, मीरजापुर
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-123/2025 धारा 317(2),317(4) बीएनएस थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-74/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय
 पक्का पुल तिराहा बालूघाट के पास से, दिनांकः29.03.2026 समय 20:40 बजे ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उप-निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव चौकी प्रभारी कस्बा चुनार, थाना चुनार, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक रमेश कुमार, मुख्य आरक्षी धनराज यादव व राजकुमार भारती ।

................ थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा रेलवे लाइन के किनारे खड़े होकर गेट/खिड़की के पास मोबाइल पर बात/चलाते हुए यात्रियों के मोबाइल फोन को डण्डा मारकर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, विभिन्न कम्पनी के 13 अदद मोबाइल फोन बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.03.2026 को संगठित गिरोह बनाकर ट्रेन के रेलवे लाइन के किनारे खड़े होकर आने जाने वाली ट्रेनों के गेट व खिडकी पर बैठे यात्रियों के मोबाइल फोन डण्डा मारकर गिराकर चुरा लेने वाले 02 शातिर अभियुक्तों 1.राजाराम सोनकर पुत्र भागीरथी सोनकर निवासी काजीतालाब जंगीरोड थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर व 2.दिलीप कुमार केवट पुत्र राजकुमार केवट निवासी ककरहवां थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्तो के पास से उपरोक्त घटना से सम्बन्धित कुल 13 अदद मोबाइल फोन को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-79/2026 धारा 317(4),317(5),317(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

................. प्रेस विज्ञप्ति फॉर्मेट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर - जनपद आधारित रिपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद मीरजापुर के विकास को मिलेगा नया आयाम ₹1 लाख करोड़ से अधिक संभावित योगदान के साथ 'यूपी का जेवर' बनेगा आर्थिक प्रगति का इंजन मीरजापुर 30 मार्च 2026- उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए 'नए उत्तर प्रदेश' की उड़ान का प्रतीक बनेगा और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा। एयरपोर्ट की प्रमुख विशेषताएं- *प्रारंभिक क्षमता: लगभग 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष *भविष्य में विस्तार: 7 करोड़ यात्री क्षमता तक *कार्गो क्षमता: प्रारंभिक 2.5 लाख टन, आगे 15 लाख टन तक *मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी: एक्सप्रेसवे, बस, मेट्रो *डिजियात्रा आधारित डिजिटल सुविधाएं *MRO, लॉजिस्टिक्स हब और वेयरहाउसिंग सुविधाएं *Net Zero Emission और ग्रीन एनर्जी आधारित डिजाइन जनपद मीरजापुर पर प्रभाव नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद मिर्जापुर को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापक लाभ प्राप्त होगा। जैसे- *जनपद के प्रमुख उत्पाद (ओडीओपी) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी *स्थानीय उद्योग/कृषि/सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी *निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होगी *युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे *बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन/धार्मिक स्थलों/विंध्य कारीडोर एवं पीतल/दरी/कालीन उद्योग सहित व्यापार को बढ़ावा मिलेगा आर्थिक प्रभाव यह एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था में ₹1 लाख करोड़ से अधिक के संभावित योगदान के साथ विकास का नया इंजन बनकर उभरेगा। कार्गो और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के विभिन्न जिलों को 'लोकल से ग्लोबल' बनने का अवसर मिलेगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों से जोड़ा गया है। प्रस्तावित मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब (मेट्रो, बस, टैक्सी) के माध्यम से जनपद मीरजापुर के लिए आवागमन और भी सुगम होगा। जनभावनाएं (Quotes Section) स्थानीय नागरिक, व्यापारी/उद्यमी, ओडीओपी उद्यमी, स्टार्ट-अप प्रतिनिधि आदि के विचार। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में समावेशी, संतुलित और तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना प्रदेश के हर जनपद को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए 'लोकल से ग्लोबल' की अवधारणा को साकार करेगी।

................... सातवें प्रयास में पीसीएस परीक्षा में 15वीं रैंक, बने ट्रेजरी ऑफिसर मीरजापुर / जिगना विकास खंड छानबे के नीबी गहरवार गांव के किसान शिव श्याम सिंह के छोटे पुत्र निखिलेंद्र सिंह ने पीसीएस-2024 परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर जनपद, क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से गांव में उत्सव का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। निखिलेंद्र सिंह ने बताया कि निरंतर परिश्रम और हार न मानने की भावना से ही सफलता मिलती है। उन्होंने सातवें प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर ट्रेजरी ऑफिसर का पद प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता निर्मला सिंह, पिता शिव श्याम सिंह और बड़े भाई निलेंद्र सिंह को दिया। बताया कि वह दो भाइयों में छोटे हैं। उनके बड़े भाई निलेंद्र सिंह रीवा जनपद के हनुमान तहसील में कानूनगो पद पर कार्यरत हैं। पिता किसान हैं और माता गृहिणी हैं। निखिलेंद्र ने कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षा गांव के परिषदीय विद्यालय में प्राप्त की, इसके बाद मिर्जापुर और प्रयागराज में आगे की पढ़ाई की। वर्ष 2016 में बीबीएस प्रयागराज से बीटेक करने के बाद उन्होंने पीसीएस की तैयारी शुरू की और लगातार प्रयास करते रहे। सफलता मिलने के बाद सोमवार को उन्होंने बाबा बदेवरानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर के महंत महेंद्र गिरी, ओम प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.