News Express

थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.03.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग भतीजी को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई ।

थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.03.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग भतीजी को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-61/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 19.03.2026 को उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अभियुक्त युवराज सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी गजराजनगर डाला मोड़ थाना ओबरा जनपद सोनभद्र व 01 बाल अपचारी को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार/हिरासत मे लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल/बाल सुधार गृह भेजा गया

.................................. थाना चिल्ह पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 19.03.2026 को उप-निरीक्षक राम किशोर व उप निरीक्षक शेषनाथ यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करेरूआ शराब ठेका के पास से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों 1. मक्खन पुत्र कैलाश निवासी ग्राम महादेवा थाना औराई जनपद भदोही, 2. ननकू पुत्र बासुदेव निवासी महादेवी थाना औराई जनपद भदोही व 3. श्यामनारायण पुत्र मिठाई लाल निवासी भोगांव थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को मौके से मालफड़ ₹ 1390/- नगद व 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-40/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी

............................................... चैत्र नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 को निर्बाध एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर, माँ अष्टभुजा मन्दिर, माँ काली खोह मन्दिर परिसर सहित सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा/यातायात व्यावस्था का लिया गया जायजा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को अनवरत सेवाभाव के साथ दर्शन कराने के दिए निर्देश। मीरजापुर 19.03.2026 पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां विन्ध्यवासिनी धाम परिसर, माँ अष्टभुजा मन्दिर परिसर, माँ काली खोह मन्दिर परिसर, गंगा घाटों, कन्ट्रोल रूम, खोया-पाया केन्द्र, सीसीटीवी निगरानी कक्ष सहित सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा/यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर तथा ठहरने वाले स्थानों पर सुरक्षा उपकरणों यथा-फॉयर इंस्टिग्यूसर(अग्नि शमन यंत्र), सीसीटीवी इत्यादि की सक्रियता को परखते हुए सुदृढ़ बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। मेला क्षेत्र में अवस्थित दुकानों व पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को रेट सूची लगाने के निर्देश दिये। खोया-पाया केन्द्र का निरीक्षण करते हुए केन्द्र पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सद् व्यवहार करते हुए सहयोग एवं सेवा भाव रखने तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूर्ण मनोयोग व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए तथा इस दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने हेतु आने वाले वृद्ध, असमर्थ एवं दिव्यांग जनों को दर्शन-पूजन में पुलिस बल द्वारा सहयोग करते हुए सुगमता पूर्वक दर्शन कराया जाये और इसे सतत् रूप से जारी रखने के निर्देश दिए गए

....................................... मीरजापुर राजगढ़ में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को तोड़ दिया है। दो सगे भाइयों, 32 वर्षीय सुनील केसरी और 28 वर्षीय सचिन केसरी की मौत हो गई है।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.