मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत मा0 जनप्रतिनिधिगणो ने नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना
मीरजापुर - समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) विकास खण्ड-सीटी के अन्तर्गत ग्राम-चन्दईपुर (खेल का मैदान) में आयोजित कराया गया, जिसमें जनपद के विकास खण्ड-सीटी, कोन, मझवां, पहाड़ी, नरायनपुर, नगरपालिका मीरजापुर एवं नगरपंचायत कछवां के अनुसूचित जाति के 175, अनुसूचित जनजाति के 02, अन्य पिछड़ावर्ग के 81, सामान्य वर्ग के 03 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 04 अर्थात कुल 265 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, मा0 अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, मा0 ब्लाक प्रमुख मझवां, कोन, सीटी, पहाड़ी, मा0 अध्यक्ष नगरपंचायत कछवां, एवं मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर विशाल कुमार, परियोजना निदेशक मीरजापुर, उपनिदेशक, समाज कल्याण, विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर, खण्ड विकास अधिकारी-सीटी, कोन, मझवां, पहाड़ी, नरायनपुर, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मीरजापुर एवं कछवां एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, मीरजापुर उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आषीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मा0 विधायक नगर एवं मा0 विधायक मझवां ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर-वूध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराशि रू0 100000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 60000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 25000/- की धनराशि का आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चाॅदी की) तथा बर्तन) दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।
....................................... विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चैत्र नवरात्र मेला के प्रथम दिन भक्तो का उमड़ा सैलाब दर्शनार्थियो के सुलभ दर्शन हेतु जिला प्रशासन व पुलिस की रही कड़ी व्यवस्था विन्ध्य कारीडोर परिसर में जिलाधिकारी ने मां की आरती कर विधि विधान के साथ शुभारम्भ किया नव दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रातः काल से ही मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए अधिकारियो को दिया दिशा निर्देश मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओ की सुविधा के दृष्टिगत स्थापित किए गए दो कंट्रोल रूम प्रशासनिक भवन कंट्रोल रूम , पुलिस कंट्रोल रूम मीरजापुर - मां विन्ध्यावसिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चैत्र नवरात्र मेला के प्रथम दिन प्रतिपदा प्रारम्भ होते ही मां विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर, काली खोह मन्दिर एवं अष्टभुजा मन्दिरो में भारी संख्या में श्रद्धालुओ का कतारबद्ध सैलाब देखा गया। नवरात्र मेला के प्रथम दिन लगभग चार लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने मां का दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह ने पूरे मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटो सहित मेला लगे अन्य अधिकारियो व पुलिस अधिकारियो/कार्मिको को भीड़ को नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियो व पुलिस कार्मिको को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के सद्व्यवहार करे यदि कोई श्रद्धालु व उसके परिजन का कोई सदस्य इधर उधर भटक जाता है जो उसे समुचित स्थान पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। विन्ध्य कारीडोर विन्ध्याचल परिसर में जिलाधिकारी के निर्देशन में नव दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ व आरती कर दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारम्भ किया। मेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने नाविको व गोताखोर से मिलकर घाटो पर स्नानार्थियो पर सर्तक दृष्टि रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में भी जाकर चिकित्को, स्वास्थ्य स्टाफ व दवाईयो की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पक्का घाट, अखाड़ा घाट, दीवान घाट, कोतवाली गली, नई/पुरानी वी0आई0पी0 मार्ग, कालीखोह, अष्टभुजा में जाकर व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कोन ब्लाक के ब्लाक प्रमुख/समाज सेवी मीनाक्षी सिंह के द्वारा दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए आयोजित भंडारा का भी भक्तो को प्रसाद वितरण कर शुभारम्भ किया गया। पूरे मेला क्षेत्र में समुचित व्यवस्था की निगरानी के लिए 206 नग सी0सी0टी0वी0 कैमरो, 06 नग आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस इनेबल्ड कैमरे तथा 04 नग ड्रोन कैमरो से निगरानी की जा रही है मेला क्षेत्र में दो कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिनमें प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में स्थापित कंट्रोल रूम का नम्बर-05442-242051 व मोबाइल नम्बर-9559048259 है तथा पुलिस कंट्रोल रूम का नम्बर-05442-297600 एवं मोबाइल/व्हाट्सएप नम्बर-9956454401 है। तीनो मन्दिरों के परिसरो एवं प्रमुख मार्गो को कंट्रोल रूम से जोड़कर सत्त निगरानी की जा रही है पार्किंग स्थलो पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सी0सी0टी0वी0 कैमरो को लगवाते हुए सर्तक दृष्टि रखी जा रही है
.................................... प्लास्टिक मुक्त जनपद के क्षेत्र में अभिनव पहल:- मिर्जापुर मानव सभ्यता के लिए एक चुनौती के रूप में प्लास्टिक प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है प्लास्टिक के कारण वातावरण, एवं जल प्रदूषण के साथ-साथ भूमि भी बंजर हो रही है जिससे कृषि की उत्पादन क्षमता पर भी प्रभावित हो रहा है तथा ग्राम पंचायत में नाली को चौक हो रही है जिसके कारण जल एवं वातावरण पूर्णतया ग्राम पंचायत में प्रदूषित हो रहा ह पशुओं के द्वारा खाद्य पदार्थों के माध्यम से प्लास्टिक को ग्रहण करने कारण उनकी औसमय मृत्यु हो जाती है तथा प्लास्टिक को जलने से छोटे-छोटे पार्टिकलेस से सांस संबंधी बीमारियां एवं अनेक रोगों का फैल रहा है जिससे और समय मृत्यु हो रही है उक्त समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए आज जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री श्री नंद गोपाल नंदी जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय रत्नाकर मिश्रा जी विधायक सदर, माननीय रमाशंकर सिंह पटेल विधायक मड़िहान, माननीय श्रीमती सुष्मिता मौर्य विधायक मझवा, माननीय , श्री लाल बहादुर सरोज जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,माननीय श्याम सुंदर केसरी नगर पालिका अध्यक्ष मिर्जापुर के कर कमल द्वारा श्री पवन कुमार गंगवार IASजिलाधिकारी महोदय, श्री विशाल कुमार IASमुख्य विकास अधिकारी महोदय , श्री गुलाबचंद उप जिलाधिकारी सदर श्री धर्मजीत सिंह परिणाम निदेशकएवं श्री सुरेंद्र कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी जिला पंचायतश्री संतोष कुमार, जिला पंचायत अधिकारी, श्री राम पाल खंड विकास अधिकारी 96 श्री मुनेश सिंह खंड विकास अधिकारी सिटी एवं जनपद के अन्य सम्मानित अधिकारी गण की उपस्थिति में पंचायती राज विभाग से 32 लाख, जिला पंचायत से 25 लाख एवं खनिज विभाग ( मिनरल फंड) से 6,76600.00 इस प्रकार कुल 63 .76 लाख से प्रदेश एवं जनपद का प्रथम प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन का लोकार्पण हुआ इस फैक्ट्री में प्लास्टिक को टुकड़ों में कटिंग करने के उपरांत धुलाई किया जाता है तत्पश्चात ड्राई किया ड्राई किया जाता है तत्पश्चात प्लास्टिक को अग्लो फाइन के रूप में तैयार कर , प्लास्टिक को दाने में कन्वर्ट करने के लिए स्टूडेंट के माध्यम से दाना तैयार किया जा रहा हैउसके बाद विभिन्न कंपनियों से संपर्क कर बेचा जाएगा और जनपद के समस्त ग्राम पंचायत को प्लास्टिक के वजन के हिसाब से धनराशि दिया जाएगा जिससे उनके ओएसआर खाते में वृद्धि होगी और ग्राम पंचायत समृद्ध बनेगा तथा लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा लोकार्पण कार्यक्रम में श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव जिला कंसलटेंट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, श्री बृजेश सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रधान गोपालपुर भारत प्रसाद प्रधान अकोदी सतीश तिवारी प्रधान कंतित ग्रामीण, श्री सूरज कुमार उर्फ बम ग्राम प्रधान शिवपुर एवं गोपालपुर के ग्राम सचिव श्री अनुराग सिंह, तथा श्री जयप्रकाश शुक्ला खंड प्रेरक उपस्थित थे मेजर्स प्रगति इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर श्री सर्वेश कुमार त्रिपाठी माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद एवं विंध्य परिक्षेत्र को पूर्णतया प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने के क्षेत्र में जनपद ने अपना कदम बढ़ा दिया है
............................. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित कोडीन युक्त औषधि कफ सिरफ के अवैध कारोबार से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार—l मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक/स्वापक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर प्रतिबन्धित कोडीन युक्त औषधि कफ सिरफ के अवैध कारोबार से सम्बन्धित पंजीकृत 03 अभियोगों 1. मु0अ0सं0-376/2025, 2. मु0अ0सं0-377/2025 व 3. मु0अ0सं0-378/2025 समस्त अंतर्गत धारा 26डी/29 NDPS Act. व 318(4),338,336(3),340(1),208(बी),61(2) बीएनएस अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 19.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजय कुमार यादव पुत्र शंकर यादव निवासी – बी22/278 क, खोजवा जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.