गड़बड़ा धाम मंदिर में हजारों भक्तों ने आदिशक्ति के किए दर्शन
डामड गंज
क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन गड़बड़ा धाम मंदिर में माता आदि शक्ति के चरणों में हजारों भक्तों ने शीश झुकाए ज्ञात हो अव्यवस्था बुनियादी आवश्यकताओं से जूझ ते हुए माता के भक्तों ने ब्रह्म मुहूर्त से ही लाइन में लगकर माता के दर्शन किए गड़बड़ा धाम क्षेत्र का प्रसिद्ध एवं प्राचीन शक्तिपीठ है माता शीतला विराजमान है जनपद के अतिरिक्त अन्य जनपदों एवं मध्य प्रदेश के श्रद्धालु हजारों की संख्या में माता के दर्शन के लिए आते हैं लेकिन प्रत्येक वर्ष की भांति बुनियादी आवश्यकताओं एवं अव्यवस्थाओं के साथ तालमेल करते हुए आदिशक्ति का पूजन अर्चन करते हैं
...................................... जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश मीरजापुर - जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। आयुष्मान कार्ड योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र परिवारो सहित विशेषकर 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिको का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। स्वास्थ्य अधिकारियो को हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एच0आर0पी0) वाले मामलो में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु प्रयास किए जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर मानक के अनुसार दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं स्टाक रजिस्टर को अपडेट रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में आशा कार्यकत्रियो व ए0एन0एम0 के कार्यो की भी बिन्दुवार समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि खराब प्रदर्शन करने वाले कार्यकत्रियो/कार्मिको को चिन्हित करते हुए प्रगति बढ़ाई जाए अथवा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। आई0पी0डी0 की समीक्षा में मेडिकल कालेज, चील्ह व विजयपुर में आई0पी0 कम होने पर सम्बन्धित अधिकारी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। एम्बुलेंस 102 व 108 की समीक्षा में मरीजो को सही गंतव्य तक न पहुंचाने वाले एम्बुलेंस कर्मियो पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में मूवमेंट रजिस्टर बनाए जाए एवं एम्बुलेंस से आने जाने वाले मरीजो का लेखा जोखा रखा जाए तथा एम्बुलेंस किस मरीज को कितने समय लेने जा रही है उसकी भी सूचना दे। उन्होंने कहा कि गम्भीर हालत में आने वाले मरीजो जिनकी स्क्रीनिंग करानी है यदि उनसे संक्रमण फैलने की आशंका है तो उनके आस पास के मरीजो की स्क्रीनिंग कराते हुए उपचार करें। राष्ट्रीय अंधता व दृष्टिहीनता कार्यक्रम की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के प्रभारी चिकितसाधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे मरीज जिनकी दृष्टि में कोई समस्या है उन मरीजो को तत्काल आई सर्जन को रेफर करे ताकि ऐसे मरीज समय रहते अपनी समुचित जांच करा सकें। बैठक में पी0पी0 परियोजनाओं, इ0एन0सी0 रजिस्ट्रेशन, कुष्ठ रोग, क्षय रोग, मंत्र एप पर बर्थ डोज की समीक्षा, जननी सुरक्षा भुगतान, मातृ मृत्यु आडिट, टीकाकरण, एफ0आर0यू0 की समीक्षा, आर0सी0एच0 स्टेटस, फैमिली प्लानिंग, एस0एन0सी0यू0, जिला महिला चिकित्सालय, एम्बुलेंस 108 व 102 की पहुंच टाइमिंग, विभिन्न चिकित्सालयो में ओ0पी0डी0 में मरीजो की संख्या, आभा प्रगति रिपोर्ट,, राष्ट्रीय कुष्ठ उनमूलन कार्यक्रम सहित अन्य सभी बिन्दुओ की समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
............................................. चैत्र नवरात्र मेला-2026 को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त ड्रोन कैमरों से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत् रुप से की जा रही निगरानी मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में चैत्र नवरात्र मेला-2026 को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल, AI कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त ड्रोन कैमरों से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर सतत् रुप से निगरानी की जा रही है । इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम व परिसर, गंगा के किनारे अवस्थित विभिन्न घाटों, श्रद्धालुजन/दर्शनार्थियों के आने जाने वाले मार्गों, बस अड्डा(रोडवेज), रेलवे स्टेशन, मेला क्षेत्र में स्थित पार्किंग स्थलों, मां अष्टभुजा व कालीखोह, रोप-वे सहित सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतत् रूप से पैनी नजर रखते हुए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है
...................................... श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान में राम नवमी पर एक बार फिर मनाया जाएगा जश्न, नगर होगा भगवा मय मिर्जापुर। श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संगमोहल स्थित हनुमान जी मंदिर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के मूर्ति की स्थापना भजन कीर्तन के साथ शंख घंटा घड़ियाल जय श्री राम के जयघोष के साथ किया गया। उपरोक्त पूजन आरती का कार्यक्रम अष्टमी तक अनवरत चलता रहेगा । इस अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के संयोजक शुभम गुप्ता "साई" ने कहा की 27 मार्च रामनवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा को भव्य रूप प्रदान करने के लिए 24 मार्च दोपहर 2:00 बजे रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ संगमोहल स्थित हनुमान मंदिर पर समापन होगा। 25 मार्च को मातृशक्ति बहनों का स्कूटी जन जागरण यात्रा रेलवे स्टेशन से 2:00 बजे निकल जाएगी। इस अवसर पर शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष राज महेश्वरी ने सभी रामभक्तो से अनुरोध किया की पूरे नगर को भगवामय करते हुए हर गली मोहल्ले को दुल्हन की तरह सजाया जाए । इस अवसर पर शोभा यात्रा समिति के प्रभारी राहुल चंद जैन वायु ने कहा की प्रभु श्री राम की भव्य शोभा नगर के विभिन्न स्थानों पर जाएगी जहा पर नगर के सभी रामभक्त जो सेवा करते है उनका अभिवादन कीया और इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकले । इस अवसर पर मंत्री बृजेश गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम का संचालन किया । इस अवसर पर शोभा यात्रा समिति के संरक्षक विद्याधर तिवारी ,आशु कान्त चुनाहे, मनोज दमकल ,रवि शंकर साहू मनिष गुप्ता ने भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया व भव्य आरती किया । इस अवसर पर विभाग संयोजक बजरंग दल प्रवीण ,महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल महिला सह प्रमुख शेफाली जैन, सपना सिंह सह प्रभारी विशाल मालवीय प्रिन्स केसरी, पियुष तिवारी, पियुष अग्रवाल, अभिनव प्रताप सिंह, सह संयोजक सुरज सेठ शिवम सोनी शिवम जायसवाल उपाध्यक्ष हिमांशु मोदलवाल, सुरेश गुप्ता, शिवेश साहू अंशु तिवारी, राजेश सिन्हा, अतुल गुप्ता, तरून खण्डेवाल गोलू आयुष केशरवानी उज्जवल राज केशरवानी के साथ आदि रामभक्त उपस्थित थे
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.