News Express

नैपाल के गोरखा जिले में कल शाम एक बस दुर्घटना में 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए

नैपाल

नैपाल के गोरखा जिले में कल शाम एक बस दुर्घटना में 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए

पुलिस के अनुसार बस में 16 लोग सवार थे

जिनमें 14 भारतीय तीर्थयात्री शामिल थे जो मनकामना मंदिर से लौट रहे थे

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 2 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल

News Image

......................... थाना लालगंज पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के प्रयास व अंग भंग करने के अभियोग से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.02.2026 को वादी किशोरी लाल पुत्र स्व0 मेवालाल निवासी बोकरिया पोस्ट गुलालपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा अंग भंग करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 15.03.2026 को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्तों 1. शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल, 2. गोलू पुत्र राजेन्द्र व 3. करन पुत्र लालचन्द्र निवासीगण टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । 2. गोलू पुत्र राजेन्द्र निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । 3. करन पुत्र लालचन्द्र निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-34/2026 धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।

.................... खेत के ऊपर टूट कर झूल रहा 11 हजार वोल्टेज का एंगल और तार, वीडियो वायरल डामड गंज थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत अहुंगी कला गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा खतरा बना हुआ है। गांव स्थित बजरंग बली मंदिर के पास गांव निवासी दीप सिंह के गेहूं के खेत के ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्टेज का बिजली खंभे में लगा एंगल और तार करीब एक सप्ताह से टूटकर झूल रहा है जिसमें बिजली भी प्रवाहित हो रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।स्थानीय किसान दीप सिंह ने बताया कि हाई वोल्टेज तार तथा एंगल उनके खेत के ऊपर लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।हम सब खेत में जाने से डर रहे हैं, जबकि इस समय गेहूं की फसल तैयार होने की कगार पर है और खेतों में किसानी कार्य करने जाना जरूरी है।टूटे हुए एंगल तार की सूचना कई बार संबंधित बिजली विभाग के जेई को दी गई, लेकिन अब तक इसे ठीक कराने की कोई कार्य नहीं किया गया।इस बड़ी लापरवाही से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी व्याप्त है।ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते एंगल को ठीक नहीं कराया गया तो खेतों में काम कर रहे किसान किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द टूटे एंगल तथा तार को ठीक कराकर खतरे को दूर करने की मांग की है।

................. गैर इरादतन हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार डामड गंज गैर इरादतन हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.02.2026 को वादी किशोरी लाल पुत्र स्व0 मेवालाल निवासी बोकरिया पोस्ट गुलालपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा अंग भंग करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-34/2026 पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्तों 1. शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल, 2. गोलू पुत्र राजेन्द्र व 3. करन पुत्र लालचन्द्र निवासीगण टांडा फाल तुर्कहा को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.