बंधी में डूबने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
हलिया मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में स्थित बंधी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। लालगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विश्राम कोल शनिवार की शाम घर से किसी काम से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रविवार की सुबह युवक की खोजबीन करने लगे। काफी तलाश के बाद गांव के पास स्थित एक बंधी में विश्राम का शव उतराया हुआ मिला।घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।मृतक विश्राम कोल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।मृतक की एक बेटी और तीन बेटे हैं।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पुत्र की मौत केबाद रो रोकर बुरा हाल है।
............... खेत के ऊपर टूट कर झूल रहा 11 हजार वोल्टेज का एंगल और तार, वीडियो वायरल हलिया मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहुंगी कला गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा खतरा बना हुआ है। गांव स्थित बजरंग बली मंदिर के पास गांव निवासी दीप सिंह के गेहूं के खेत के ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्टेज का बिजली खंभे में लगा एंगल और तार करीब एक सप्ताह से टूटकर झूल रहा है जिसमें बिजली भी प्रवाहित हो रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।स्थानीय किसान दीप सिंह ने बताया कि हाई वोल्टेज तार तथा एंगल उनके खेत के ऊपर लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।हम सब खेत में जाने से डर रहे हैं, जबकि इस समय गेहूं की फसल तैयार होने की कगार पर है और खेतों में किसानी कार्य करने जाना जरूरी है।टूटे हुए एंगल तार की सूचना कई बार संबंधित बिजली विभाग के जेई को दी गई, लेकिन अब तक इसे ठीक कराने की कोई कार्य नहीं किया गया।इस बड़ी लापरवाही से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी व्याप्त है।ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते एंगल को ठीक नहीं कराया गया तो खेतों में काम कर रहे किसान किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द टूटे एंगल तथा तार को ठीक कराकर खतरे को दूर करने की मांग की है। ................... मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चार स्वास्थ्य केंद्रों पर 156 ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज हलिया मिर्जापुर।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के तहत रविवार को हलिया विकास खंड के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही ग्रामीण अंचलों से मरीज इलाज कराने पहुंचे जिन्हें एक ही छत के नीचे जांच, परामर्श और दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई।हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर विवेक खरे ने 47 मरीजों का इलाज कर दवाइयां दी है।नया स्वास्थ्य केंद्र मतवार में डॉक्टर कामेश्वर तिवारी की देख रेख में 32 मरीजों का इलाज किया गया।मुड़पेली स्वास्थ्य केंद्र पर 40 तथा बरोधा में 37 मरीजों का इलाज करने के बाद निःशुल्क दवाएं दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में हमारी चिकित्सकों की टीम ने बारी बारी से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।इस दौरान ब्लड प्रेशर बीपी,शुगर,मधुमेह, हीमोग्लोबिन,और अन्य सामान्य पैथोलॉजिकल जांचें मौके पर ही की गईं।जांच रिपोर्ट के आधार पर पात्र मरीजों को केंद्र के फार्मासिस्ट द्वारा निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।मेले में सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।आगे बताया कि मरीज खान पान में शुद्धता बरतें और उबले हुए पानी का सेवन करें ताकि संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके।चार स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 156 मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गई है।
................... बंधी में डूबने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम डामड गंज लालगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में स्थित बंधी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। लालगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विश्राम कोल शनिवार की शाम घर से किसी काम से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रविवार की सुबह युवक की खोजबीन करने लगे। काफी तलाश के बाद गांव के पास स्थित एक बंधी में विश्राम का शव उतराया हुआ मिला।घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।मृतक विश्राम कोल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।मृतक की एक बेटी और तीन बेटे हैं।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पुत्र की मौत केबाद रो रोकर बुरा हाल है। .................... पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल असम, पांडुचेरी में होंगे चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 824 विधान सभा सीटों पर होगा चुनाव, 4 मई को नतीजे पांडिचेरी 30 सीट, 4.44 लाख वोटर असम 126 सीट - 2.5 करोड़ वोटर केरल 140 सीट- 2.7करोड़ वोटर तमिलनाडु 234 सीट -4.67 करोड़ वोटर पश्चिम बंगाल 294 सीट - 6.44 करोड़ वोटर असम में एक चरण में मतदान, 9 अप्रैल को केरल में एक चरण में मतदान, 9 अप्रैल को पुडुचेरी में एक चरण में मतदान, 9 अप्रैल को तमिलनाडु में एक चरण में मतदान 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा चुनाव,23 व 29 अप्रैल को -पांच राज्यों में लगभग 8:30 लाख सुरक्षा कर्मचारी लगाए जाएंगे
............... अनियंत्रित माल वाहक मैजिक के चपेट में आने से युवक घायल कछवां: कस्बा क्षेत्र स्थित अग्रवाल कलेक्शन के समीप रविवार की सुबह एक अनियंत्रित मैजिक वाहन की टक्कर से राहगीर चोटिल हो गया। अग्रवाल कलेक्शन के समीप खड़ी अल्टो कार में बजहां की ओर से आ रही मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। वहीं अल्टो के पास अपने 14 वर्षीय पुत्री को लेकर खड़े तुलापुर गांव निवासी शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.