News Express

अज्ञात ट्रक के टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, सीएचसी राजगढ़ में भर्ती। 

रविवार को भी खुलेंगे मीरजापुर डाक मंडल के सभी आधार सेंटर 
मीरजापुर। डाक क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के निर्देशानुसार अधीक्षक डाकघर मीरजापुर के नेतृत्व में मीरजापुर डाक मंडल के अंतर्गत संचालित सभी आधार सेंटर माह मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को भी खुले रहेंगे।
इस निर्णय का उद्देश्य आम नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाओं—नामांकन, संशोधन व अद्यतन—की सुविधा अधिक सुगमता से उपलब्ध कराना है। अधीक्षक डाकघर मीरजापुर ने सर्वसाधारण से अपील की है कि वे इस व्यवस्था का लाभ उठाते हुए रविवार को भी नजदीकी डाकघर के आधार सेंटर पर जाकर अपनी आवश्यक सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

.....................

 

 

अज्ञात ट्रक के टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, सीएचसी राजगढ़ में भर्ती। 

राजगढ़ मीरजापुर

राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार बाजार में रविवार के सुबह 10 बजे के लगभग अज्ञात ट्रक के टक्कर‌ से  वृद्ध घायल हो गयें। ‌स्थानीय लोगों के मदद से सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। 
करमा थाना क्षेत्र के जोगनी गाँव निवासी 65 वर्षीय बिर्जन चौहान, राबर्ट्सगंज गये थे, बस से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही नदीहार बाजार में बस से उत्तर अपने गाँव की तरफ जाने वाले मार्ग पर मुडे़ विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर से वृद्ध घायल होकर सड़क पर तडपने  लगे। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुचें स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज किया जा रहा है।इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक अजित केसरवानी ने बताया कि घायल वृद्ध की इलाज किया जा रहा है। हालात में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जायेगा।

.................... संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने खाया जहर, हालत गंभीर रेफर। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गाँव की 15 वर्षीय एक युवती रविवार के सुबह 7 बजे के लगभग संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। हालात गंभीर होने पर स्वजन आनन-फानन में राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराये, वहां के चिकित्सक किशोरी की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिए। किशोरी के पिता शिवप्रसाद ने बताया कि बेटी रविवार के सुबह अपने कमरे में जाकर लगातार कई उल्टियां करने लगी, और अचेता अवस्था चली गई। हालत गंभीर देख राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां के चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद बेटी के द्बारा जहर खाने की पुष्टि करते हुए , हालत गंभीर देख जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र के लिए रेफर कर दिये। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक अजित केसरवानी ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। ................... जमीनी विवाद में चलीं लाठियां, सोलह घायल। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदीहार में रविवार के सुबह 8 बजे के लगभग एक दर्दनाक मामले से पुरा क्षेत्र दहसत में हो गया। दो भाईयों के आपसी जमीनी विवाद में जमकर लाठियां चली, मारपीट में दोनों पक्षों से 8 महिलाऐं सहित 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गयें। सूचना पर पहुचीं पीआरवी 112 पुलिस सभी घायलों को इलाज हेतु सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां के चिकित्सक 6 की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल मीरजापुर के लिए रेफर कर दिए। ग्राम पंचायत नदीहार के हरिजन बस्ती में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक भाई प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी मोहन पुत्र बुद्धिराम अपने पूर्वजी जमीन पर आवास निर्माण करने लगे। दुसरे भाई राममूरत पुत्र बुद्धिराम आवास निर्माण कार्य रोक कर विवाद करने लगे। विवाद इस कदर बड़ा दोनों पक्षों से लाठियां,डंडे चलने लगी। मारपीट में दोनों तरफ से मोहन पुत्र वुद्बिराम, मंगला पुत्र मोहन,,सविता पुत्री मंगला,अनिल पुत्र मंगला, राधिका पुत्री अनिल,किस्मती पत्नी मोहन, श्यामसुंदर पुत्र मोहन उर्मिला पुत्री मंगला, किरन पत्नी अनिल, शशिकला पुत्री श्यामसुंदर विपक्षी के तरफ से राममुरत पुत्र बुद्धिराम दूर्गावती पत्नी विजय, गोलू पुत्र विजय,अमरावती पत्नी राममूरत, अजय पुत्र राममूरत, विजय पुत्र राममूरत गंभीर रूप से घायल हो गये। विपक्षी राममूरत की तरफ से सभी घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक रेफर कर दिए। वही मोहन के तरफ से दिये गये तहरीर पर पुलिस जांच पडताल में जुट गई। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर जांच पडताल किया जा रहा है। ‌पुलिश की कस्ट्रड्री में घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। ........................ ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक के नीचे घुसा बाइक सवार, हालत गंभीर ​राजगढ़ (मिर्जापुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेल नगर बाजार तिराहे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बाइक सवार तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।​जानकारी के अनुसार, राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर 38 गांव निवासी जितेन्द्र कुमार यादव 35 वर्ष अपनी बाइक से राजगढ़ की ओर से पटेल नगर बाजार आ रहे थे। पटेल नगर बाजार तिराहे के पास पहुंचने पर उन्होंने आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और मिर्जापुर की ओर जा रही ट्रक के पिछले पहिए के नीचे जा घुसी। ​टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल जितेन्द्र को निजी साधन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। वहां पर उपस्थित चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन पैर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

......................... मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः 15.03.2026 थाना लालगंज पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के प्रयास व अंग भंग करने के अभियोग से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार — थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.02.2026 को वादी किशोरी लाल पुत्र स्व0 मेवालाल निवासी बोकरिया पोस्ट गुलालपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा अंग भंग करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 15.03.2026 को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्तों 1. शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल, 2. गोलू पुत्र राजेन्द्र व 3. करन पुत्र लालचन्द्र निवासीगण टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1. शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । 2. गोलू पुत्र राजेन्द्र निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । 3. करन पुत्र लालचन्द्र निवासी टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । पंजीकृत अभियोग — मु0अ0सं0-34/2026 धारा 115(2),125,324(4),126(2),131,110,118(2) बीएनएस थाना लालगंज जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम — उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।

....................... सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 15.03.2026 1. जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 15.03.2025 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी व थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी उनके घरों से गिरफ्तार किया गया । इस प्रकार जनपद के विभिन्न थानों द्वारा विशेष अभियान चलाकर कुल 02 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । 2. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 13 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना को0शहर-01 थाना चुनार-03 थाना अदलहाट-02 थाना लालगंज-02 थाना अहरौरा-03 थाना मड़िहान-02 ...................... टोटी चालू पानी गुल पाइप लाइन बिछी कनेक्शन भी हुए नलों में नहीं आया पानी ग्रामीणों को जल जीवन मिशन का लाभ नहीं मिल रहा हलिया मिर्जापुर।स्थानीय विकास खंड के सोठिया कला गांव के डंडी मोहल्ले की कोल बस्ती तथा आसपास की बस्तियों में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाकर घर घर नल कनेक्शन तो दे दिए गए हैं, लेकिन नलों की टोटी चालू होने के बावजूद पानी नहीं आ रहा है।इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी और परेशानी देखी जा रही है।ग्रामीण लक्ष्यनधारी, रामतीरथ, पंचराज,मिठाई लाल,आदि का कहना है कि योजना के तहत गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया और घरों में नल कनेक्शन भी लगाए गए है। लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें घर बैठे स्वच्छ पेयजल मिलेगा,लेकिन हकीकत यह है कि नल तो लग गए पर पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। नल से पानी न आने के कारण आज भी पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर घर तक नल से जल पहुंचाया जा रहा है। सुबह होते ही हर घर पेय जल पहुंच रहा है।लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से यहां स्थिति यह है कि नल की टोटी तो चालू है लेकिन पानी गुल है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.