News Express

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती
 एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अहम कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

यदि किसी व्यक्ति को पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग या अन्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी भय के इसकी सूचना बोर्ड को दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यहां दे सकते हैं सूचना

ईमेल- satarkta.policeboard@gmail.com
व्हाट्सएप नंबर- 9454457951

.................................. मीरजापुर

News Image

....................................... मीरजापुर: विंध्याचल पहुंचे जिला पंचायत राज्य अधिकारी (DPRO) संतोष कुमार, आगामी चैत्र नवरात्र मेला के दृष्टिगत किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण, अटल चौक पर गंदगी देख भड़के डीपीआरओ संतोष कुमार, कर्मचारियों को लगाई जमकर फटकार

..................................................... सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस दिनांकः 09.03.2026 1. जनपदीय पुलिस द्वारा 03 वारण्टी गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 09.03.2026 को थाना विन्ध्याचल, पड़री व सन्तनगर द्वारा क्रमशः 01-01-01 (कुल 03 वारण्टी) को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । 2. थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 02.190 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार — अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः08.03.2026 को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नदिहार बाजार में लाइसेंसी भांग की दुकान के पास से एक व्यक्ति को झोले में दो अलग-अलग बण्डल और पुड़िया में भरकर रखें कुल 02.190 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता अनिल जायसवाल पुत्र स्व0रामचन्दर जायसवाल निवासी रतनगंज थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर बताया गया तथा स्वयं को लाइसेंसी भांग की दुकान का सेल्समैन होना भी बताया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-42/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । 3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 27 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है — थाना को0कटरा-02 थाना पड़री-02 थाना हलिया-03 थाना ड्रमण्डगंज-02 थाना सन्तनगर-03 थाना चुनार-02 थाना अदलहाट-05 थाना जमालपुर-01 थाना मड़िहान-02 थाना राजगढ़-0

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.