सीओ सदर ने आगामी त्योहारों को लेकर कछवा व क्षेत्र में किया रूट मार्च
कछवा मिर्जापुर आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीओ सदर मनेंद्र पाल सिंह ने रविवार को कस्बा कछवा, जलालपुर, जमुआ, बधवा,आही मिश्रित आबादी क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस दौरान उनके साथ प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, कस्बा प्रभारी विनय दुबे मय पुलिस बल मौजूद रहे।
यह रूट मार्च कस्बा के वार्ड दर्जियान, थाना, मंगलवारी, शंकरपुर केवटान से होते हुए जमुआ चौराहा पहुंचा पैदल गश्त के दौरान सीओ ने बाजार क्षेत्रों, सड़क किनारे अतिक्रमण, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान सीओ सदर ने आम जनमानस से संवाद किया और उन्हें शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.