होली पर्व के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकभवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियो को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का किया गया वितरण
......................................................... Breaking इजराइल हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेने
................................. * नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका * नागपुर जिले के कटोल तहसील स्थित राउलगांव में बड़ा हादसा। * SBL Energy Limited की विस्फोटक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि। 18 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। * धमाका खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली यूनिट में हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। * ग्रामीण नागपुर के एसपी हर्ष पोद्दार ने मौत और घायलों की पुष्टि की है। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। * हादसे के कारणों की जांच शुरू, प्रशासन अलर्ट पर।
................................ Breking मिर्जापुर रेलवे स्टेशन प्रयागराज से आई टीम ने पकड़े कई वेंडर प्रयागराज से आई टीम ने की छापेमारी पकड़े गए लगभग आधा दर्जन वेंडर। वेंडर को छुड़ाने के लिए ठेकेदार पहुंचा थाने। मनबढ़ ठेकेदार करवा रहे अवैध तरीके से वेंडरो से वेंडिंग। रेलवे स्टेशन पर ठेकेदारों के इस मनमाने रवैया से नियम कानूनो की उड़ रही है धज्जियां। यहां के अधिकारियों की सरपरस्ती में ठेकेदार काट रहे हैं मलाई। बाहर की टीम आने पर हर बार पकड़े जाते हैं वेंडर आखिर क्यों, क्या है मामला। स्थानीय अधिकारियों द्वारा आखिर क्यों नहीं होती है कार्रवाई। क्यों ठेकेदारों को मिल रही है इनकी सरपरस्ती। क्या ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई या फिर हर बार की तरह फिर होगी केवल खानापूर्ति। लाइसेंसी ठेकेदारो का है या हाल अवैध कमाई के चक्कर में नियम कानूनो की उड़ा रहे हैं धज्जियां। नहीं कर पा रहे ठेकेदारों और उनके दुकान पर कोई कार्रवाई तो आखिर में वेंडर की ही चढ़ेगी बलि।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.