क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व
डामड गंज
महाशिवरात्रि का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया क्षेत्र के शिवालय में हर हर महादेव के स्वर गूंज रहे थे खूठहा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर धूमधाम से आस्था के साथ पूजन अर्चन हुआ कोटार नाथ मंदिर में सूर्य उदय के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही हजारों की संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया बाजार में स्थित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही गड़बड़ा रोड से शिव बारात की झांकी निकली और रामलीला वाली गली स्थित शिव मंदिर में समापन हुआ वहां पर महाशिवरात्रि के पर्व पर भजन कीर्तन हुआ और समापन के अवसर पर भंडारा कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम फौजी लाल केसरी के नेतृत्व में पूजन अर्चन एवं भंडारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ भारी संख्या में पुरुष युवा महिलाएं शामिल रही जिसमें दुलीचंद बिंद बद्री प्रसाद सिंह दिलीप कुमार केसरी सक्रिय रहे शिव बारात के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता तारकेश्वर केसरी पंकज सोनी अंजनी सोनी लव कुश केसरी धीरज केसरी पिंटू केसरी मंगल प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे महिलाओं की भी भारी संख्या में भागीदारी रही
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.