मण्डलायुक्त/रोल आब्जर्वर ने एस0आई0आर0 नोटिस सुनवाई के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के पदाधिकारियो/प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
सभी सहयोग से पारदर्शिता के साथ त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाना निर्वाचन आयोग का उद्देश्य -मण्डलायुक्त
मीरजापुर 03 फरवरी 2026- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुपालन में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोल आब्जर्वर/मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो/प्रतिनिधियो एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर एस0आई0आर0 के दौरान राजनैतिक दलो के समक्ष आने वाले दिक्कतो एवं शिकायतो को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल के अलावा जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवी प्रसाद चैधरी, जिला अध्यक्ष बासपा अलगू राम भारती, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन, मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुरेश सिंह, विभू कुमार, इतिस्याक खान कांग्रेस पार्टी, मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी ज्ञान प्रकाश दूबे, राकेश बिन्द, पूर्व विधायक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी भगवती प्रसाद चैधरी, प्रवक्ता कांगे्रस पार्टी छोटे खान, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अपना दल एस उदय सिंह पटेल, प्रदेश सचिव आम आदमी पाटर्ह रमा शंकर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी सुनील कुमार पाण्डेय, इन्द्र बहादुर, विकास कुमार सिंह, रामसागर राव, चन्दन यादव सहित अन्य दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त बी0एल0ओ0 को बूथो पर उपस्थिति सुनिश्चित कराए तथा अधिक से अधिक पात्रता वाले व्यक्तियो को फार्म-6 भरवाना सुनिश्चित करवाए जिससे अर्ह मतदाता का नाम सूची में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि फार्म-6, 7 व 8 बी0एल0ओ0 के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे ताकि किसी को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियो व उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेबल एजेंटो का भरपूर सहयोग लेते हुए पारदर्शिता के साथ त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाए यहीं भारत निर्वाचन आयोग का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियो के द्वारा उठाए गए बिन्दुओ पर विशेष ध्यान देते हुए समाधान कराना भी सुनिश्चित कराए।
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रोल आब्जर्वर को जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर उचित प्रक्रिया के तहत ही कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 1344 मतदान केन्द्रो के 2258 मतदेय स्थलो पर बी0एल0ओ0 की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि मतदेय 2258 मतदेय स्थलो के सापेक्ष विभिन्न राजनैतिक दलो के द्वारा बूथ लेबल एजेंट नियुक्त है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 2143, समाजवादी पार्टी के 2143, अपना दल एस के 2143, बहुजन समाज पार्टी के 2143, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी 1698, आम आदमी पार्टी के 689 इस प्रकार कुल 10950 बूथ लेबल एजेंटो का भी सहयोग बी0एल0ओ0 के द्वारा प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में अभी तक डिजिटाइजेशन केे 79786 फार्म-6, 1101 फार्म-7, 11975 फार्म-8 प्राप्त हुए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अनमैैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई का कार्य भी किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्णतया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश व समय-समय पर जारी शासनादेश के अनुसार सम्पन्न कराया जा रहा है, समय-समय पर राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो/पदाधिकारियो के बैठक कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत भी कराया जा रहा है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें
..................................... टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक मीरजापुर। टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद के राजगढ़ सीएचसी सभागार कक्ष में 4 फरवरी 2026 को उपस्थित एएनएम स्टाफ नर्स, आशा संगनी एवं आशाएं आदि को भारत देश को टीबी मुक्त बनाने के क्रम में रोग संबंधी समस्त लक्षणों एवं सरकारी स्तर से उपलब्ध सभी नि:शुल्क सुविधाओं तथा बचाव को विस्तार पूर्वक बताते हुए ज्यादा से ज्यादा टीबी रोगियों की खोज कर उन्हें इलाज पर लाने का प्रस्ताव रखा गया। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा सभी उपस्थित जनों से आग्रह पूर्वक कहा गया कि टीबी रोग जब हमारे समाज से पूर्ण रूप से समाप्त होगा तभी हम आप सभी इसके प्रतिकूल प्रभाव से सुरक्षित रहेंगे। इसलिए आप सभी विभागीय ड्यूटी के साथ-साथ मानवीय कर्तव्य भाव से इस रोग के समाप्ति में अपना सराहनीय योगदान करते हुए टीबी मुक्त की संकल्पना को साकार करने में एक सच्चे भारतीय नागरिक का दायित्व निभाने का प्रयासकरें। साथ ही सक्षम एवं सम्मानित तथा संवेदनशील व्यक्तियों से टीबी मरीजों के हित में नि: क्षय मित्र बनने हेतु आग्रह भी करें। कार्यक्रम के दौरान डॉ पवन कश्यप अधीक्षक), अजीत सिंह एसटीएस, राहुल सिंह बीसीपीएम जेड अहमद, हेमलता, नीता आदि उपस्थित रहे
...................................... मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः03.02.2026 “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मारपीट, गाली गलौज एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी को करायी गई ₹ छः सौ के अर्थदण्ड की सजा — श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत “पीयूष मोर्डिया” अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन व “आर.पी.सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के नेतृत्व में “सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध सहित लूट,हत्या,डकैती,धर्म परिवर्तन,गोवध अधिनियम व अन्य जघन्य अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर लगातार गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करायी जा रही है । उक्त अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पर मारपीट, गाली गलौज एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी-एसपीओ नीरज कुमार, विवेचक, कोर्ट मुहर्रिर-मुख्य आरक्षी सूबेदार यादव व रिजवान खाँ तथा पैरोकार-मुख्य आरक्षी बृजेश द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मीरजापुर-राहुल कुमार सिंह द्वारा थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-135/2005 धारा 323,504,427 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त रमेश पुत्र राजा निवासी विजयपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर ₹ छः सौ के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 01 दिवस के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी
................................................ मीरजापुर पुलिस —प्रेस नोट— दिनांकः03.02.2026 “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत चोरी, भारतीय वन अधिनियम व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित 03 आरोपियों को करायी गई ₹ पाँच-पाँच हजार के अर्थदण्ड की सजा — श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत “पीयूष मोर्डिया” अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन व “आर.पी.सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के नेतृत्व में “सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध सहित लूट,हत्या,डकैती,धर्म परिवर्तन,गोवध अधिनियम व अन्य जघन्य अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर लगातार गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करायी जा रही है । उक्त अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पर चोरी, भारतीय वन अधिनियम व लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी-एसपीओ नीरज कुमार, विवेचक, कोर्ट मुहर्रिर-मुख्य आरक्षी सूबेदार यादव व रिजवान खाँ तथा पैरोकार-मुख्य आरक्षी शिव कुमार यादव द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मीरजापुर-राहुल कुमार सिंह द्वारा थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-382/2000 धारा 379,411 भादवि व 5/26 भारतीय वन अधिनियम एवं 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम से सम्बंधित 03 अभियुक्तों 1.छविनाथ पटेल पुत्र बुद्धिराम पटेल निवासी एके-6 श्रीनगर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी 2.अशोक कुमार पुत्र हीरालाल निवासी राशेपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी व 3.इम्तियाज अहमद पुत्र इस्माइल निवासी तकिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि एवं ₹ पाँच-पाँच हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 03 दिवस के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.