News Express

लखनऊ- हजरतगंज में सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान, 25 दिनों से सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, पानी सड़क पर फैलने से आवागमन बाधित, स्थानीय लोग बदबू और गंदगी से परेशान, नगर निगम, जलकल विभाग नहीं ले रहा संज्ञान

सुबह 7.30  बजे की बड़ी खबरें...................*

➡ लखनऊ- हजरतगंज में सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान, 25 दिनों से सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, पानी सड़क पर फैलने से आवागमन बाधित, स्थानीय लोग बदबू और गंदगी से परेशान, नगर निगम, जलकल विभाग नहीं ले रहा संज्ञान, ज़ोन-1 के वजीर हसन रोड, एलडीए कॉलोनी का मामला

➡ बरेली- आज तौकीर की जमानत पर सुनवाई, बरेली हिंसा का आरोपी है तौकीर रजा, कई FIR में नामजद है तौकीर रजा, पिछले साल 26 सितंबर को हुई थी हिंसा, आई लव मोहम्मद जुलूस में हुआ था बवाल, फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है तौकीर रजा

➡ बहराइच- नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी का खेल फेल, नेपाल से भारत लाई जा रही किशोरी बरामद, नौकरी का झांसा देकर भारत लाने की साजिश, सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में किया खुलासा, नेपाल के जुमला निवासी किशोरी सीरु दमाई, किशोरी को ला रहा नेपाली युवक साहिल कुरैशी अरेस्ट, नेपाली संरक्षण गृह को सौंपी गई किशोरी, आरोपी युवक नेपाली पुलिस के हवाले, रूपईडीहा क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर का मामला

➡ अलीगढ़- युवक की जेएन मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, 4 दिन पहले गोली लगने से हुआ था घायल, मुर्गी फार्म पर कजिन भाई ने मारी थी गोली, शराब के नशे में कहासुनी के बाद मारी थी गोली, आरोपी युवक कन्हैया घटना के बाद से फरार, अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र की घटना

➡ हापुड़- गंगा को गंदी करने वाली काली नदी बनायीं जायेगी निर्मल, हापुड़ में साफ कराई जायेगी काली नदी, करीब 13 विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी

➡ हापुड़- हाईवे पर 64 लाख की लूट का मामला, 90 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 500 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले गये, लूट के मामले में मेरठ STF ने की एंट्री, मामले में STF की टीम भी दे रही दबिश, पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग, व्यापारी से स्कूटी सवार लुटेरों ने की थी लूट

➡ सीतापुर- अचानक भरभरा कर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दब कर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, लोगों ने मलबे में दबे बुजुर्ग को निकाला बाहर, मानपुर क्षेत्र के भटौली गांव का मामला

➡ रायबरेली- रायबरेली में SIR प्रक्रिया पर सवाल, गाजियाबाद के बाद रायबरेली में सवाल, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने उठाए आरोप, जिला निर्वाचन अधिकारी के जरिए CEO को लिखा पत्र, पत्र में फार्म-7 को लेकर आपत्ति दर्ज, बीजेपी नेताओं पर फर्जी फार्म-7 बंटवाने का आरोप, जीवित मतदाताओं को मृत दिखाकर का दावा, फर्जी तरीके से फार्म-7 वितरण का आरोप, मतदाता सूची से नाम हटवाने की साजिश का आरोप, फर्जी फार्म के साथ अधिकारियों से शिकायत, प्रशासन ने सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

➡ वाराणसी- इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर, आज ज्ञानवापी के वजूखाने पर सुनवाई, वजूखाने के ASI सर्वे की मांग, हिंदू पक्ष की राखी सिंह की याचिका, ज्ञानवापी की तरह वजूखाने के सर्वे की मांग

➡ रायबरेली- रायबरेली में शराब बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 10 महीने में 457 करोड़ की शराब बिकी, आबकारी विभाग का 95.38% टारगेट पूरा, बीते वित्त वर्ष से 71 करोड़ अधिक की बिक्री, जनपद में 501 शराब की दुकानें संचालित, जनवरी माह में 41.68 करोड़ की रिकॉर्ड सेल, वित्तीय वर्ष में अब तक 828530 लीटर देशी

➡ मथुरा- ELITE स्कूल की बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, अवैध निर्माण पर MVDA हुआ सख्त, MVDA वीसी, सचिव आशीष का कड़ा रुख, स्कूल की एजुकेशन सोसाइटी को भेजा नोटिस, नोटिस के बावजूद सोसाइटी ने किया अनदेखा, मानचित्र में दर्शित अशमनीय भाग होगा ध्वस्त, बुलडोजर से गिराने के आदेश जारी, MVDA ने 23 जनवरी को नोटिस किया जारी, एक महीने का समय दिया गया, बिल्डर रितेश अग्रवाल हैं विद्यालय के मालिक, मन्नत रेजिडेंसी मामले में भी चर्चित हैं रितेश, मन्नत रेजिडेंसी कोर्ट के आदेश पर सील

➡ गोरखपुर- महिला के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्त और एक महिला अभियुक्त गिरफ्तार, पीपीगंज में महिला की सिर कूचकर की थी हत्या, अभियुक्त विजय ने पत्नी संग मिलकर की थी हत्या, मृतका और अभियुक्त विजय में अवैध सम्बंध थे, पीपीगंज क्षेत्र से हुई तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी

➡ दिल्ली- पीएम मोदी ने किया एक्स पर पोस्ट, ट्रंप से बेहतरीन बातचीत हुई- पीएम मोदी, टैरिफ 50% से 18% करने पर खुशी- पीएम, मेड इन इंडिया पर टैरिफ 18% हुआ- पीएम, भारत की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप का आभार, ट्रंप का नेतृत्व वैश्विक शांति के लिए जरूरी, डील से सहयोग के नए अवसर मिलेंगे- पीएम

.................................... प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से जुड़ी खबर प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया सामूहिक नकल, पेपर लीक और कानून व्यवस्था के आधार पर 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोण्डा को संवेदनशील घोषित किया गया, संवेदनशील घोषित जनपदों में बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, सभी जिलों के डीएम को परीक्षा के लिए अनिवार्य बैठक कर नकलविहीन परीक्षा की समीक्षा कराए जाने का भी निर्देश, यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

................................. यूपी पुलिस प्रमोशन: 121 दारोगा बने इंस्पेक्टर, वर्दी पर बढ़े स्टार लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस में पदोन्नति को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश भर में तैनात 121 उप निरीक्षकों (दारोगा) को पदोन्नत कर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) बनाया गया है। आईजी स्थापना ने जारी किया आदेश आईजी स्थापना, पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रमोशन उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली–2015 के तहत किया गया है। जारी सूची में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, वर्तमान तैनाती और वर्ष 2025 का स्पष्ट उल्लेख है। नई तैनाती के आदेश जल्द प्रमोशन आदेश में साफ किया गया है कि नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। फिलहाल पदोन्नत अधिकारी अपने-अपने जनपदों में वर्तमान पद पर ही कार्यरत रहेंगे। प्रदेश के कई जिलों के अधिकारी शामिल इस सूची में कानपुर नगर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, झांसी, बस्ती, बलिया, सीतापुर, मिर्जापुर, गोरखपुर, अयोध्या, अमेठी, श्रावस्ती सहित कई जिलों में तैनात दारोगाओं को प्रमोशन मिला है। पूरी सूची तीन पृष्ठों में जारी की गई है, जिसमें क्रम संख्या 1 से 121 तक नाम दर्ज हैं। यूपी पुलिस इंस्पैक्टर की सैलरी कितनी? इंस्पेक्टर यूपी पुलिस का एक वरिष्ठ और जिम्मेदार पद माना जाता है। यह पद पे लेवल-7 में आता है। * बेसिक सैलरी: ₹44,900 से ₹1,42,400 * प्रमुख भत्ते: * महंगाई भत्ता (DA) * HRA या सरकारी आवास * परिवहन भत्ता * मेडिकल सुविधा * ड्यूटी वाहन * पेंशन सुविधा भत्तों सहित कुल मासिक सैलरी लगभग ₹80,000 से ₹1.5 लाख तक हो सकती है, जो तैनाती स्थान और अनुभव पर निर्भर करती है। पुलिस बल में उत्साह इस सामूहिक पदोन्नति से प्रदेश पुलिस बल में उत्साह और मनोबल बढ़ा है। पदोन्नत अधिकारियों को अब ज्यादा जिम्मेदारी और नेतृत्व भूमिका निभानी होगी

News Image

............................... पंo रत्नाकर मिश्र नगर विधायक विंध्यधाम मीरजापुर। आज मंडलीय जिला चिकित्सालय, माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय में धन्वंतरि सभा कक्ष के पुनरुद्धार कार्य का बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर लोकार्पण किया। इस दौरान चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। सभा कक्ष के नवीनीकरण से चिकित्सकीय गतिविधियों, संगोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार सिंह जी, सभासद- श्री सतीश उपाध्याय जी, श्री अलंकार जायसवाल जी सहित अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.