News Express

थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
       
मीरजापुर 

थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः01.02.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की उम्र करीब 17 वर्षीय के खेत जाते समय छेड़खानी करने एवं विरोध करने पर जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-28/2026 धारा 70(2),351(3),137(2),3(5)बीएनएस व 5(g)/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में , प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज-अभय कुमार सिंह व उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पतुलखी ओवर ब्रिज के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद 02 अभियुक्तों 1.विश्राम उर्फ बिसरम पुत्र महेन्दर उर्फ महेन्द्र कोल व 2. जगदीश उर्फ जग्गा पुत्र बुद्धिराम कोल निवासीगण ग्राम-बहुती थाना-लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया 

News Image

.................................... थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गो-तस्करी के अभियोग से सम्बन्धित तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर सोमेन बर्मा पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः11/12.12.2025 की रात्रि में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त अफजाल अहमद को गिरफ्तार कर मौके से डीसीएम वाहन संख्याःUP37BT4013 में क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 37 राशि गोवंशों को बरामद किया गया था जबकि दूसरा गो-तस्कर मौके से भागने में सफल रहा । पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-386/2025 धारा- 109(1),61(2) बीएनएस,3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम,3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया था तथा मौके से फरार दूसरे गो-तस्कर दिलशाद को भी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट अजय सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर रैपुरिया अण्डर पास के नीच सड़क से विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तीसरे अभियुक्त आजाद कुरैशी पुत्र कयूम कुरैशी निवासी ग्राम खुरमाबाद थाना चेनारी जनपद रोहतास, बिहार को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

..................................... लखनऊ - CM योगी बजट पर कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे !! CM आज गन्ना के साथ तिलहनी एवं दलहनी अंत: फ़सली खेत के प्रोत्साहन के संबंध में , यूपी बीज नीति के प्रस्तुतीकरण के संबंध में , व्यवस्थापक संवर्ग कैडर पुनर्गठन के संबंध में और सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन स्थापित करने के संबंध में बैठक करेंगे !! ** दिल्ली - लोकसभा और राज्यसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी !! ** दिल्ली - बंगाल CM ममता बनर्जी आज CEC ज्ञानेश कुमार से SIR मामले पर मुलाकात करेंगी !! ** जम्मू कश्मीर ~ आज बारामूला में प्रातः साढ़े पांच बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया !

................................... ब्रेकिंग न्यूज मिर्जापुर पति को प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने की अपने पति की जमकर पिटाई प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने लात, घूसों और चप्पलों से की पति की पिटाई प्रेमिका के घर पर प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति...पत्नी ने जमकर की पिटाई चप्पलों से पत्नी ने की पिटाई सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो हुआ वायरल राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.