थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गो-तस्करी के अभियोग में वांछित/फरार चल रहा ₹ 50,000/- का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार —
गो-तस्करी के अभियोग में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त आजाद कुरैशी पुत्र कयूम कुरैशी निवासी ग्राम खुरमाबाद थाना चेनारी जनपद रोहतास, बिहार पर पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा ₹ 50,000/- का इनाम घोषित किया गया था
..................................... मिर्जापुर | गैपुरा जनपद मिर्जापुर के गैपुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुलाब मौर्य मिष्ठान भंडार के सामने एक युवक पर पीछे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में अमर मौर्य पुत्र मनोज कुमार मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सेरोई अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमला करने वाले दोनों आरोपी रामपुर भटेवरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि शिव पुत्र विकास दुबे एवं स्वयं पुत्र विकास दुबे ने मिलकर अमर मौर्य पर पीछे से हमला किया
................................ थाना पड़री पुलिस द्वारा 02 वारण्टी गिरफ्तार मीरजापुर सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा 02 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । उप-निरीक्षक विजय कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी 1.सुरेश कुमार मौर्या पुत्र स्व0फूलचन्द मौर्या निवासी भीटी थाना पड़री जनपद मीरजापुर व 2.सन्तलाल शर्मा उर्फ सेक्रेटरी पुत्र स्व0समई शर्मा निवासी अघवार देवरी थाना पड़री जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
....................... थाना को0देहात पुलिस द्वारा लोक परिशांति भंग करते हुए सार्वजनिक उपद्रव, तोड़फोड़ करने तथा कार्य सरकार में बांधा उत्पन्न करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर दिनांकः29.01.2026 को थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत समोगरा बाईपास ब्रिज के पास वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु की घटना होने पर कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ कर आगजनी करने, लोक परिशांति भंग करते हुए सार्वजनिक उपद्रव कर अफरा तफरी का माहौल पैदा करने, जिससे सड़क पर आमजनमानस का आवागमन बाधित हुआ तथा लोक सेवक के कार्य में बांधा उत्पन्न की गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा 191(2),191(3),190,285,132,326(f),352 बीएनएस, 7 सीएलए एक्ट व 3/5 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम बनाम 20 नामजद व 150 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए , उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर राजपुर तिराहा के पास से घटना से सम्बन्धित एक अभियुक्त रितेश यादव पुत्र सुभाष चन्द्र यादव निवासी भोड़सर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 191(2),191(3),190,285,326(छ),352 बीएनएस, 7 सीएलए एक्ट व 3/5 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.