News Express

सोमवार, 02 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार

........................................... 1. अब विदेश से बिना ड्यूटी के 75 हजार तक का सामान ला सकेंगे भारतीय यात्री, पहले थी 50 हजार लिमिट, केन्द्र की घोषणा आधी रात से ही लागू। 2. महाराष्ट्र-मालेगांव नगर निगम: मेयर चुनाव से पहले अजब सियासी खेल, इस्लाम पार्टी के खिलाफ साथ आए भाजपा-कांग्रेस पार्षद। 3. विस चुनाव नजदीक आते ही गरमाने लगी जोड़ासांकू की राजनीति, TMC की अन्दरूनी गुटबाजी भी पोडकॉस्ट, सोशल मीडिया पर इशारों वाले पोस्ट से हो रही वॉयरल। 4. कोलकाताः ढाकुरिया में कुख्यात बदमाश सोनू गैंग के 150 'गुण्डों' का हमला, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़, स्थानीय लोग आतंकित, TMC पार्षद चैताली चटर्जी, वैश्नावर चटर्जी तथा पुलिस को घेरकर विक्षोभ। 5. कोलकाता बुक फेयर में 9 नम्बर गेट के पास SFI के स्टॉल में लगी आग पर कुछ ही देर में दमकल ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा। 6. बांकुड़ाः पुलिस को लेकर फेसबुक पर अशालीन पोस्ट, भाजपा नेता गिरफ्तार। 7.'प्रदूषण अब पर्यावरणीय मुद्दा नहीं', राहुल गांधी की PM मोदी से 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल' की मांग। 8. बजट में पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड की तैनाती का फैसला, संत-समाज में खुशी की लहर। 9. गुजरात की पहली गजरा रन में प्रतिभागियों के साथ दौड़ीं महारानी राधिकाराजे गायकवाड़। 10. थोड़ी सी जो पी ली है...शराब की मदहोशी में 'युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा', वीडियो वायरल, मप्र के रीवा की घटना। 11. मप्र के सागर में कांग्रेस में 'विवादित' नियुक्तियां: 'सिर तन से जुदा' के नारे लगाने वाले फिरदौस कुरेशी और शाहबाज कुरैशी को बने जिला महामंत्री। 12. छत्तीसगढ़: गरियाबंद में मंदिर खंडित करने के आरोपियों का हंगामा, कई घरों में आगजनी; पुलिस तैनात। 13. झारखंड-बंगाल की कई ट्रेनें रद्द, आद्रा मंडल में विकास कार्य से यात्री प्रभावित। 14. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ US में आक्रोश, शिकागो से लॉस एंजिलिस तक सड़कों पर उतरे अमेरिकी हिंदू। 15. हाइब्रिड वॉरफेयर, इलेक्ट्रॉनिक सामान के नाम पर तस्करी: चीन ने अमेरिका के बाद यूरोप में फैलाया ड्रग्स का कारोबार। 16. भारत से मैच बायकॉट पर ICC का कड़ा रुख, पाकिस्तानी टीम को बड़ी चेतावनी। 17. सोने-चांदी में ऐतिहासिक तेजी के बाद बड़ी गिरावट से चिंतित निवेशक, विशेषज्ञ बोले- बाहर निकलना उचित नहीं, बने रहना चाहिए।

...................................... टी-20 विश्व कप: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का बड़ा फैसला, ICC ने PCB को फिर विचार करने को कहा

News Image

........................................ कार ऑटो की टक्कर में 11 घायल एक की हुई मौत कछवा- आदर्श नगर पंचायत स्थित मछली मंडी के पास सोमवार को सुबह लगभग 9 बजे हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोग जख्मी हो गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। हादसा मछली मंडी के पास हुआ, सूत्रों के अनुसार ऑटो सवार महिलाएं मजदूरी करने के लिए क्रियात खैरा की तरफ जा रही थी एक तेज रफ्तार कार बाइक को बचाने के चक्कर में कछवा मछली मंडी के समीप ऑटो रिक्शा से टकरा गई। जिससे कार की टक्कर से ऑटो व कार के परखच्चे उड़ गये एक्सीडेंट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा प्रभारी विनय दुबे ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा भेजवाया वहीं गंभीर रूप से घायल सोनी पुत्री राजेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई वहीं मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घर वालों का रो रो बुरा हाल हो गया मौके पर प्रशासन मौजूद शांति व्यवस्था कायम । दुर्घटना की लिखित तहरीर मृतका सोनी के बड़े पिता अशोक कुमार ने कार के नंबर के अनुसार दिया है। घायलों की जानकारी: - सोनी पुत्री राजेश निवासी बसंतापुर उम्र 17 वर्ष की मौत हो गई। - ऑटो चालक चंद्रेश यादव पुत्र मिठाई लाल निवासी विक्रमपुर महाराजगंज - पार्वती पत्नी मनीलाल निवासिनी बसंतापुर औराई उम्र लगभग 35 वर्ष - ज्योति पुत्री अशोक कुमार उम्र लगभग 14 वर्ष - रेखा देवी पत्नी बसंत लाल निवासी बसंतापुर औराई उम्र लगभग 35 - कुसुम पत्नी अशोक कुमार निवासिनी बसंतपुर औराई उम्र 36वर्ष - रेखा देवी पत्नी राजेश उम्र लगभग 38 वर्ष बसंतापुर औराई - सरोजा पुत्री राजेश कुमार उम्र लगभग 17 वर्ष निवासिनी बसंतापुर औराई भदोही - नेहा पुत्री संतलाल उम्र लगभग 17 वर्ष निवासिनी बसन्तापुर औराई भदोही - संध्या देवी पत्नी भोनू निवासिनी बसंतपुर उम्र लगभग 38 वर्ष - गुड़िया पुत्री संतलाल उम्र लगभग 18 वर्ष बसंतापुर औराई भदोही पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा में भर्ती कराया गया है

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.