News Express

थाना लालगंज पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी 01 मोनो ब्लाक व केबिल बरामद

थाना लालगंज पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी 01 मोनो ब्लाक व केबिल बरामद

 

 

...........................

 

ब्रेकिंग न्यूज,

ड्रमंडगंज क्षेत्र के हरदी जंगल में रविवार शाम चार बजे के करीब पेड़ से लटकता हुआ मिला देवहट गांव निवासी दुलार मनि कोल का शव।देवहट गांव निवासी श्रमिक छोटकऊ कोल का बीते 27 जनवरी को सजहवा जंगल दफनाया शव मिलने के बाद से ही गायब था दुलार मनि सूचना पर जंगल में पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी।

News Image

........................ बीते हत्याकांड का रहस्य गहराया घटनास्थल के बाद से गायब व्यक्ति का शव लटकते पेड़ से मिला डामड गंज स्थानीय थाना क्षेत्र में इस समय शव प्राप्त होने का सिलसिला बंद ही नहीं हो रहा है बीते दिनों ग्राम सभा देवहट के कस्बे खरखा निवासी उम्र लगभग 60 वर्ष छोटकउ आदिवासी का शव जमीन के अंदर मिला उस घटना के बाद गायब व्यक्ति का शव पूर्व के घटनास्थल के आसपास रविवार को शाम 5:00 बजे के करीब स्थानीय निवासी दुलारमनी आदिवासी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा देवहट के कस्बे खरका निवासी छोटकउ आदिवासी का शव जमीन के अंदर दफनाया हुआ मिला पुलिस उसी के जांच में जुटी थी और अभी तक उसका खुलासा नहीं हो पाया जाच ही हो रहा था और इस घटना के कारण क्षेत्र में भय और सनसनी का वातावरण कायम हो गया था लेकिन दूसरा शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया जाना क्षेत्र में भय का वातावरण कायम हो गया है ज्ञात हो दुलार मनी का शव हरदी जंगल में पेड़ से लटकता हुआ प्राप्त हुआ स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुटी है ....................... थाना पड़री पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित 02 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर पर दिनांकः25.06.2024 को एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने तथा शादी से इंकार कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-130/2024 धारा 376,504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई , सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पूर्व में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की जा चुकी है । थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम मे , थानाध्यक्ष पड़री-प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1.राजू पुत्र झल्लू राम निवासी अमोई थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व 2.राकेश पुत्र लालमनी निवासी चेन्दुली थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 363,366,506 भादवि में क्रमशः ग्राम ईटवां पेट्रोल पम्प व ग्राम किरतारतारा के पास से गिरफ्तार किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

...................... थाना जिगना पुलिस द्वारा देशी शराब की दुकान से चोरी की घटना से सम्बन्धित तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.01.2026 को वादी दशरथ बिन्द पुत्र जगनारायण बिन्द निवासी बरइयापुर रसौली थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा ग्राम बरइयापुर रसौली में स्थित देशी शराब की दुकान से अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-05/2026 धारा 303(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा" पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व बरामदगी हेतु थाना प्रभारी जिगना को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में दिनांकः14.01.2026 को थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना से सम्बन्धित 11 पेटी शराब व ₹ 10,000 नगद बरामद किया गया था । थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में , उपनिरीक्षक अवधेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पॉली बार्डर अंडर रेलवे ब्रिज के पास से विवेचना के दौरान प्रकाश में आये/वांछित अभियुक्त संगमलाल बिन्द पुत्र जटाशंकर बिन्द निवासी तिलयी चौहान बबुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 305(ए),317(2) बीएनएस व 60 आबकारी अधिनियम में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ......................... थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः27.01.2026 को वादी जगदीश पटेल पुत्र स्व0सत्यनारायण सिंह निवासी मदनपुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पुत्र अमन कुमार सिंह को क्रिकेट खेलने के दौरान बैट से सिर पर प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-17/2026 धारा-110 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई “सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक अभयनारायण सिंह व रामकुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर कठडीहा तिराहा से रसूलपुर जाने वाले मार्ग से नामजद अभियुक्त अरविन्द पटेल उर्फ भोला पुत्र राजेन्द्र पटेल निवासी मदनपुरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बैट बरामद किया गया । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

...................... थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः30.01.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-25/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए , उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर चितांग मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त सलमान उर्फ कल्लू मौर्या पुत्र महेश मौर्या निवासी दुबरा पहाड़ी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । ................... मिर्जापुर : जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार पहुंचे सीखड़ दुग्ध आउटलेट और 5 मीट्रिक टन कोल्ड स्टोरेज का किया उद्घाटन 5 मीट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज के स्थापना से क्षेत्र के किसानों को मिलेगा लाभ जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम के सहयोग से निर्मित हुआ कोल्ड स्टोरेज निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वर्मीकम्पोस्ट (जैविक खाद) इकाई और कोल्ड स्टोरेज के कार्यों का बारीकी से किया अवलोकन डीएम ने मौजूद स्वयं सहायता समूह की दीदियों और प्रगतिशील किसानों से भी किया संवाद

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.