आज आएगा देश का बजट, रिकॉर्ड नौवीं बार बजट पेश करेंगीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण..!!
इनकम टैक्स से सोना-चांदी तक... निर्मला सीतारमण बजट में कई चीजों को लेकर कर सकती हैं बड़े ऐलान
बजट 2026- क्या आज सस्ता होगा सोना, चांदी: 11 बजे बजट भाषण पढ़ेंगी वित्त मंत्री; 13 लाख की इनकम टैक्स फ्री होने की उम्मीद
आज पेश होगा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बजट, UK से लेकर US तक की हिंदुस्तान पर रहेगी नजर
रविवार की छुट्टी कैंसिल!
आज बजट के साथ खुलेगा शेयर बाजार; रोज की तरह 9-15 से 3- 30 तक होगा कारोबार
सीतारमण 75 साल की बजट परंपरा बदलेंगी, बजट भाषण के पार्ट बी में इकोनॉमी का विजन संभव, अभी इस पार्ट में टैक्स, नीतिगत घोषणाएं रहती हैं
आज से सिगरेट के दाम 40% तक बढ़े: फास्टैग में KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं; कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी
................
1. GST बढ़ा, सिगरेट 40% तक महंगी होंगी
2.फास्टैग यूजर्स को KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं
3. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 50 रुपए तक बढ़े
4. RBI की मीटिंग 4 से 6 फरवरी, 0.25% घट सकती है ब्याज दर
5.एविएशन फ्यूल के दाम घटने से हवाई टिकट सस्ता हो सकता है.
6. संपत्ति बेचने- खरीदने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी
................ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में क्या सस्ता, क्या महंगा? जानिए - केंद्रीय बजट 2026-27 (1 फरवरी 2026 को पेश) में मुख्य रूप से कस्टम्स ड्यूटी, एक्साइज और अन्य कर बदलावों से कुछ वस्तुओं के दाम प्रभावित हुए हैं। ये बदलाव "मेक इन इंडिया" को बढ़ावा देने, घरेलू उत्पादन को सपोर्ट करने और स्वास्थ्य/पर्यावरण क्षेत्रों पर फोकस के कारण हैं। ध्यान दें कि ये बदलाव तुरंत या कुछ समय बाद प्रभावी होते हैं, और बाजार में असर कुछ हफ्तों में दिख सकता है। क्या सस्ता हुआ (कीमतें कम होने की संभावना): दवाइयां: डायबिटीज, कैंसर और कुछ दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती हुई हैं। जीवन रक्षक और आवश्यक दवाओं पर कस्टम्स ड्यूटी में छूट या कमी से ये अधिक सुलभ होंगी। खेल का सामान: खेल उपकरण (स्पोर्ट्स इक्विपमेंट) सस्ते होंगे, खासकर खेलो इंडिया मिशन के तहत फोकस के कारण। इलेक्ट्रिक वाहन (EV): लिथियम-आयन बैटरी और संबंधित कच्चे माल पर कस्टम्स ड्यूटी कम होने से EV बैटरी, इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारें सस्ती हो सकती हैं। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स: मोबाइल कंपोनेंट्स (जैसे कैमरा मॉड्यूल, डिस्प्ले, PCBA) पर ड्यूटी में कमी से भारत में असेंबल स्मार्टफोन, टैबलेट और संबंधित गैजेट्स सस्ते होंगे। सोलर पैनल और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी चीजें: सोलर पैनल और संबंधित सामग्री सस्ती होंगी। माइक्रोवेव ओवन और कुछ घरेलू उपकरण: माइक्रोवेव ओवन के पार्ट्स पर ड्यूटी छूट से ये सस्ते हो सकते हैं। चमड़ा/फुटवियर और कुछ अन्य: लेदर उत्पाद और फुटवियर से जुड़े निर्यात/उत्पादन को सपोर्ट से अप्रत्यक्ष रूप से सस्ता प्रभाव। स्वास्थ्य बीमा: सेक्शन 80D में विस्तार से स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर अप्रत्यक्ष राहत (थोड़ा सस्ता)। क्या महंगा हुआ (कीमतें बढ़ने की संभावना): शराब और टोबैको उत्पाद: शराब, सिगरेट, पान मसाला, गुटखा आदि पर एक्साइज ड्यूटी और हेल्थ सेस बढ़ने से ये महंगे हो गए हैं (कुछ बदलाव 1 फरवरी से प्रभावी)। लक्जरी आयातित सामान: हाई-एंड वॉच, डिजाइनर कपड़े, जूते, लग्जरी कारें, ज्वेलरी और अन्य आयातित लग्जरी आइटम्स पर कस्टम्स ड्यूटी बढ़ने या संरचना बदलने से महंगे हो सकते हैं। कुछ अन्य: कुछ प्रोसेस्ड फूड या अन्य "सिन" गुड्स पर बढ़े टैक्स से अप्रत्यक्ष महंगाई। ये बदलाव मुख्य रूप से कस्टम्स ड्यूटी रेशनलाइजेशन, एक्साइज और अप्रत्यक्ष टैक्स से आए हैं। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए सैलरीड क्लास को डायरेक्ट टैक्स राहत नहीं मिली। कुल मिलाकर, बजट ने स्वास्थ्य, ग्रीन एनर्जी और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को सस्ता बनाने पर जोर दिया है, जबकि लग्जरी और हानिकारक उत्पादों को महंगा किया है। वास्तविक बाजार प्रभाव समय और सप्लाई चेन पर निर्भर करेगा। #Budge2026 #NirmalaSitharaman ................. बजट 2026 ~ बीस नए NH बनेंगे, सात हाईस्पीड रेलवे कॉरिडोर बनेंगे ~ कॉरिडोर ~ वाराणसी-सिलीगुड़ी मुंबई-पुणे चेन्नई- बैंगलोर हैदराबाद-बैंगलोर पुणे-हैदराबाद दिल्ली-वाराणसी हैदराबाद-चेन्नई !! .................... बजट ~2026 दवाइयों के क्षेत्र में 'शक्ति': 10,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 'बायो-फार्मा शक्ति' योजना शुरू होगी, जिसके तहत तीन नए संस्थान खुलेंगे,आयुर्वेद के तीन नए एम्स बनाए जाएंगे,आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनाए जाएंगे,जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर बनाया जाएगा !! पूर्वी राज्यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए ~ दुर्गापुर में एकीकृत पूर्वी तट औद्योगिक कॉरिडोर का होगा विकास, 5 पूर्वोदय राज्यों में 5 पर्यटन स्थलों के निर्माण का प्रस्ताव, पूर्वोदय राज्यों में 4,000 ई-बसों के प्रावधान का प्रस्ताव, अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट का विकास !!
.................... बजट ~2026 स्पोर्ट्स सेक्टर के लिए खेलो इंडिया मिशन का प्रस्ताव नारियल उत्पादन बढ़ाने के लिए नया नारियल संवर्धन योजना बनाने का प्रस्ताव किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा काजू और कोको बढ़ाने के लिए समर्पित प्रोग्राम बनाया जाएगा, केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी 50 फीसदी जिला अस्पतालों में ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव रांची और तेजपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संगठन का प्रस्ताव दुर्गापुर में बेहतर संपर्क नोड के साथ एकीकृत कोरिडोर बनाने का प्रस्ताव महिला सशक्तिकरण के तहत ग्रामीण महिलाओं के लिए शी मार्ट्स का गठन 5 पूर्वोदय राज्यों में 5 पर्यटन स्थल का निर्माण का प्रस्ताव वित्त वर्ष 27 में राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये ग्रांट्स का प्रस्ताव 15 पुरातात्विक स्थलों के पुर्ननिर्माण का प्रस्ताव वित्त वर्ष 27 के लिए वित्तीय घाटा अनुमान 4.3 फीसदी गैर ऋण प्राप्तियाें और कुल व्यय का अनुमान 36.5 लाख करोड़ और 53.5 लाख करोड़ रुपये, 16 वें वित्त आयोग सिफारिशें सरकारी ने मानी,राज्यों का केंद्रीय राजस्व में हिस्सा कम नहीं होगा 42 फीसदी रहेगा !! ............... इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं~ सीतारमण ने कहा कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है !! ....................... #BudgetSession2026 केंद्रीय बजटमें उत्तर प्रदेश से संबंधित बड़ी घोषणाएं केंद्रीय करों में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ी दिल्ली-वाराणसी और मुंबई-वाराणसी हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए बजट मंजूर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुलेगा नया AIIMS बुंदेलखंड के युवाओं को मिली IIT की सौगात प्रयागराज में नए औद्योगिक नोड के लिए विशेष फंड जेवर एयरपोर्ट के पास देश के पहले सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण पार्क को हरी झंडी लखनऊ में AI सिटी विकसित करने के लिए बजटीय सहायता वाराणसी में एकीकृत लॉजिस्टिक हब का निर्माण होगा गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार और औद्योगिक गलियारों के लिए ₹22,500 करोड़ का अतिरिक्त ऋण हापुड़ और सहारनपुर में एग्री-एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन की स्थापना लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के अगले चरणों के लिए ₹32,075 करोड़ का आवंटन।
.................... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UP पुलिस के "हाफ एनकाउंटर" तरीके पर कड़ी फटकार लगाई है। HC ने कहा कि कई मामले ऐसे आये हैं, जहां पुलिस अधिकारी सिर्फ प्रमोशन पाने, बड़े अफसरों से तारीफ पाने या सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए बिना वजह हथियार का इस्तेमाल करते हैं, घुटने के नीचे गोली मारते हैं। HC ने कहा कि आरोपी को सजा देने का अधिकार सिर्फ न्याय पालिका के पास है, पुलिस के पास नहीं। ....................... थाना लालगंज पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी 01 मोनो ब्लाक व केबिल बरामद मीरजापुर थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 31.01.2026 को वादी कमलेश पटेल पुत्र रामनाथ निवासी पूरा काशीनाथ थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा खेत में लगे मोनो ब्लाक व केबिल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-26/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा" पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए , उप-निरीक्षक कुवंर मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व0 फूलचन्द्र निवासी ग्राम उसका थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर मौके से चोरी की मोनो ब्लाक व केबिल बरामद किया गया । थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.