................... सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 29- जनवरी - गुरुवार
.......... ब्रेकिंग न्यूज़
.................... आईएएस अभय सिंह पर मां ने लगाए प्रताड़ना के आरोप....!! राजस्व परिषद में तैनात यूपी कैडर के आईएएस अफसर अभय सिंह की मां रेखा सिंह ने मकान पर कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए राजस्व परिषद के अध्यक्ष से शिकायत की है. रेखा सिंह का आरोप है उनके बेटे अभय सिंह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित मकान पर कब्जा कर रखा है. रेखा सिंह के मुताबिक अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ चित्तौड़गढ़ स्थित आवास आए और गाली-गलौज, मारपीट की. जान से मारने की धमकी दी और मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले. रेखा सिंह का आरोप है कि जान बचाने के लिए उन्हें खुद को कमरे में बंद करना पड़ा. आईएएस बेटे अभय सिंह के मानसिक उत्पीड़न से उन्हें घर छोड़ना पड़ा.. रेखा सिंह ने कहा उनके पास उत्पीड़न और धमकाने के मैसेज, ऑडियो-वीडियो सबूत भी हैं.. राजस्व परिषद अध्यक्ष ने रेखा सिंह की शिकायत को प्रमुख सचिव नियुक्ति को भेजा है. नियुक्ति विभाग ने अभय सिंह से उनका पक्ष मांगा है. अभय सिंह वर्ष 2007 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अफसर हैं. उनका नाम खनन घोटाले में आ चुका है. बुलंदशहर में डीएम रहते हुए सीबीआई ने उनके आवास पर छापा मारा था.. .................... एक और प्लेन क्रैश- कोलंबिया में विमान हादसा, 15 लोगों की मौत सतेना एयरलाइन का बीचक्राफ्ट 1900 विमान दुर्घटनाग्रस्त,कुकुटा से ओकाना जा रही उड़ान, वेनेजुएला सीमा के पास हादसा,लैंडिंग से कुछ मिनट पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटा वायुसेना को मिला मलबा, सभी यात्रियों की मौत की पुष्टि !! ............... मीरजापुर विश्वविद्यालय के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्रों द्वारा बिंन्नानी कालेज के सामने मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करते ABVP के छात्र छात्रा मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा लगातार मनमाने तरीके से पास और फेल किया जा रहा है, जिससे छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है ................. दिल्ली - संसद परिसर में PM मोदी का बयान - कल आदरणीय राष्ट्रपति जी ने कई मार्गदर्शन वाली बातें हम सभी के सामने रखी थी,सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति जी ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं,मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा,यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है। यह बजट सत्र है,21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और यह 2/4 का प्रारंभ हो रहा है,2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह दौर प्रारंभ हो रहा है !! ** महाराष्ट्र- दिवंगत अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज , HM अमित शाह , अध्यक्ष नितिन नवीन , CM देवेंद्र फड़नवीस , DCM शिंदे आदि शामिल होंगे, पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार !! ** दिल्ली - संसद सत्र का दूसरा दिन आज , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश करेंगी !! ** आगरा - राज चौहान हत्याकांड का आरोपी, अरबाज़ खान पुलिस मुठभेड़ में ढेर ,दो पुलिसकर्मी घायल, DCP अली अब्बास की टीम को मिली सफलता !! ............... UP को मिलेगा जल्द तोहफा - गंगा एक्सप्रेसवे लगभग तैयार, FASTag टोल ट्रायल सफल - 594 किमी लंबा है,एक्सप्रेस वे, 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम 95% पूरा हुआ, सभी 1498 संरचनाओं का निर्माण कार्य पूरा, मेरठ–प्रयागराज में पहले 12 घंटे लगते थे , एक्सप्रेस वे से 6-8 घंटे लगेंगे,12 जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेस वे, होली के आसपास उद्घाटन संभावित !! .............. मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव डामड गंज स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले को लेकर मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा देवहट के कस्बा खरका निवासी छोटकउ आदिवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है परिजनों का आरोप है कि मृतक की हत्या हुई है और न्याय की मांग को लेकर दर्जनों की संख्या में मृतक के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया ज्ञात हो संदेह के आरोप में पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है अभी तक मौत का खुलासा नहीं हो पाया है
2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.