News Express

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने जरूरतमंदों को किया कंबल का वितरण

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने जरूरतमंदों को किया कंबल का वितरण


मीरजापुर।पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने छानबे विकासखंड के ग्राम भटेवरा में इस भीषण शीतलहर वाली ठंडी को देखते हुए कई जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया।कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता मौर्य ने जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया।इस मौके पर जगन्नाथ प्रसाद,पूर्व प्रधान मनमोहन सिंह मौर्या,श्री राम,राजकुमार,अनिल कुमार,विजय कुमार,राम गरीब प्रजापति,रामकृपाल यादव,अजय कुमार,गीता देवी एवं सुनीता देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

........................... ब्रेकिंग कछवां मीरजापुर

News Image

............................... गायब अधेड़ का शव कुएं में मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका मीरजापुर के हलिया क्षेत्र के सेमरा कलां गांव में रविवार सुबह एक कुएं में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त लल्लू उर्फ सिंघाड़ा (60) के रूप में हुई, जो 8 जनवरी से गायब थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या हुआ था? लल्लू उर्फ सिंघाड़ा 8 जनवरी को घर से गैस चूल्हा लेने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को ड्रमंडगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव कैसे मिला? रविवार सुबह खेत की ओर शौच करने गए ग्रामीणों ने कुएं के पास साइकिल गिरी देखी। पास जाकर देखा तो साइकिल में झोला टंगा हुआ था। कुएं में झांककर देखा तो अधेड़ व्यक्ति का शव उतराया हुआ था। पुलिस क्या कहती है? शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सेमरा कलां गांव के कुएं तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

News Image

................................ महराजगंज से बड़ी खबर -

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.