News Express

धान लदे ट्रक का नहीं मिला कागजात, विभागीय कार्रवाई शुरू

धान लदे ट्रक का नहीं मिला कागजात, विभागीय कार्रवाई शुरू

राजगढ़। मड़िहान उप जिलाधिकारी अनेग सिंह ने धान खरीद में कथित घपलेबाजी को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बिना वैध कागजात के धान से लदे एक ट्रक को जब्त कर राजगढ़ थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई मंगलवार की दोपहर को तब हुई, जब राजगढ़ क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इसी दौरान राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में उन्हें धान से लदा एक ट्रक खड़ा दिखाई दिया। जांच के दौरान ट्रक चालक धान से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने धान से भरे ट्रक को राजगढ़ थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।इस संबंध में मड़िहान उपजिलाधिकारी अनेग सिंह ने बताया कि धान लदे ट्रक के कागजात न होने के कारण राजगढ़ थाना पुलिस को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.