News Express

उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश-

.......... लखनऊ पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे का बयान ‘13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन’ ‘भाजपा राज्य मुख्यालय में होगी नामांकन प्रक्रिया’ 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रक्रिया विनोद तावड़े की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया होगी 14 दिसंबर को अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न होगा BJP यूपी संगठन चुनाव अधिकारी हैं महेंद्र नाथ पांडे केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल रहेंगे मौजूद

............ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने आज सुबह लातूर में अंतिम सांस ली। पाटील 90 साल के थे। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने लातूर स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। शिवराज पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा था। उनका पूरा नाम शिवराज पाटिल चाकुरकर था।

News Image

............ सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर। कुर्मी बिरादरी से होगा यूपी अध्यक्ष! पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष: सूत्र महराजगंज से सात बार के सांसद, केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके और बीजेपी के बड़े कुर्मी नेता पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। पार्टी हाईकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। * 13 दिसंबर को नामांकन, * 14 दिसंबर को औपचारिक घोषणा, * 14 दिसंबर को लखनऊ में बड़ी बैठक, * IGP में सुबह 11 बजे से महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित। पंकज चौधरी संगठन, समाज और सरकार।तीनों में मजबूत पकड़ रखते हैं और पार्टी उन्हें 2027 की तैयारी के लिए सबसे प्रभावी विकल्प मान रही है। यह बदलाव पूर्वांचल और ओबीसी विशेष रूप से कुर्मी वोट बैंक को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.