News Express

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की  मृत्यु।  राजगढ़ मीरजापुर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की  मृत्यु। 

राजगढ़ मीरजापुर

राजगढ़ थाना क्षेत्र के करौदा गाँव में गुरुवार के सुबह संदिग्ध परिस्थितियों युवक की मृत्यु हो गई। ‌स्वजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया। 
30 वर्षीय पवनकुमार पुत्र मिश्री  लाल, निवासी करौदा।बुधवार की रात्रि खाना पीना करके अपने कमरे में सो रहे थे। गुरुवार की सुबह पत्नी जगाने लगी तो, उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृत्यु की सूचना मिलते ही स्वजन रोने बिलखने लगे।गाँव में चर्चा है कि युवक की मृत्यु ठंड से हुई होगी।मृतक अपने पिता का दुसरे नंबर का पुत्र है। मृतक की विगत सात वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतक को दो पुत्र 5 वर्षीय हर्षित, व 2 वर्षीय हिमांशु है। वही सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि करौदा गाँव में एक युवक की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

News Image

........ पुलिस के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजगढ़ में धनुषयज्ञ, कजरवा मेला आयोजन। , राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ गाँव में हिन्दी माह के अगहन शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि पर चार दिन तक आयोजित होने वाला धनुषयज्ञ, कजरहवा मेला पुलिस के कडे सुरक्षा व्यवस्था में मंगलवार को लगाया गया। बताया जाता है कि यह मेला सैकड़ों वर्षों से लगता चला आ रहा है। मेले में पूर्वांचल के शहरों से दुकानदार आकर सामान लगाकर बिक्री करते हैं। इस इतिहासिक मेले में क्षेत्रवासियों को वो भी सामान मिल जाता है ।जो क्षेत्र के बाजारों में नहीं मिल पाता।यह मेला क्षेत्र वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। क्षेत्र वसी इस लगने वाले मेले का बडे बेसब्री से इंतजार करते है। अपने रोजमर्रा की वस्तु इस मेले से खरीदते है। यह मेला बकहर नदी के तट पर हनुमान मंदिर के पास लगाया जाता है। स्थान दुर से ही मनमोहक दिखाई देता है। मेले के पास नदी से बहता हुआ पानी मेले में चार चांद लगा देता है। मेला देखने दुर दराज के लोग पहुच रहे है। मेले के समाप्ति के दिन 28 नवंबर को दंगल का आयोजन किया जायेगा। दंगल लगने की दिन भारी संख्या में भीड जुटने की संभावना है। वही इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि मेले में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था है। दंगल लगने के दिन और पुलिस व्यवस्था बढाया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर पीएससी बल की भी तैनाती कराई जायेगी।

News Image

.............. 21 नवंबर को अज्ञात पिकअप के टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के स्थानीय गाँव निवासी 30 वर्षीय चंद्रभानु उर्फ राजा की वाराणसी के एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। स्वजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया। विगत 21 नवंबर की रात को चंद्रभानु उर्फ राजा बाइक से नदीहार बाजार जा रहे थे।जैसे ही बकहर नदी के पुल पर पहुँचें थे।कि विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात पिकअप अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया था। घायल युवक को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहाँ के चिकित्सक हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल मीरजापुर के लिए रेफर कर दिए थे। मंडलीय अस्पताल मीरजापुर में भी घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी देख वहाँ के चिकित्सक ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिए। ट्रामा सेंटर में घायल के हालत में सुधार न होने पर स्वजन वाराणसी के एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराये जहाँ बुधवार की रात युवक इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घायल युवक की मृत्यु की सूचना पाते ही पुरे गाँव में मातम फैल गई। स्वजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पिता के दो पुत्रों में बडा पुत्र है।विगत पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतक को दो व तीन वर्षीय दो पुत्र है।इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि जानकारी नहीं है।

News Image

........... Breaking News मिर्जापुर। सोनभद्र के बाद मिर्जापुर में खदान हादसा रात में खनन के दौरान हुआ हादसा खदान के मुंशी की खदान में दबने से हुई मौत खदान मालिक के इशारे पर शव लेकर भागने की फिराक में रहे खदान मालिक के लोग ग्रामीणों के शव लेकर भागते हुए पकड़ा खदान मैनेजर को ग्रामीणों ने बनाया बंधक मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा चंदौली के बड़े बीजेपी नेता छत्रबली सिंह के भाई श्याम जी सिंह के नाम से है खनन पट्टा नियमो को ताक पर रखकर रात में अंधाधुंध हो रहा था खनन सोनभद्र की घटना के बाद भी जिले में खनन विभाग ने रात में खनन को लेकर नही दिखाई सख्ती अहरौरा क्षेत्र कंचनपुर खनन क्षेत्र का मामला।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.