News Express

मिर्ज़ापुर ने खो दिया मानवता और बाल अधिकारों का महान प्रहरी

मिर्ज़ापुर ने खो दिया मानवता और बाल अधिकारों का महान प्रहरी

मिर्ज़ापुर के लिए आज का दिन अत्यंत दुखद है। बचपन बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व सदस्य श्री रामशंकर चौरसिया के निधन से समाज ने एक बेहद संवेदनशील और समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया। बाल अधिकारों की रक्षा और मानवता की सेवा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

कल दिनांक 28/11/25 प्रातः 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा निज निवास लालडिग्गी से चौबे घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
बचपन बचाओ आंदोलन से जुड़े और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भी चौरसिया जी की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। मिर्ज़ापुर शोकाकुल है

..... बड़ी खबर

News Image

......... IAS कमिनी चौहान रतन 1997 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति नई दिल्ली से लखनऊ लौटी,नियुक्ति विभाग को अपनी ज्वाइनिंग दिया 6 साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वह उच्च सचिव उच्च शिक्षा विभाग भारत सरकार और अपर सचिव पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में तैनात थी !! जल्द ही इनकी तैनाती के आदेश जारी होंगे वर्ष 2031 में सेवानिवृत्त होगी

........... स्वर्णकार के दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी ड्रामड गंज हौसला बुलंद चोरों ने स्वर्ण कार के दुकान का ताला तोड़कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है जागरूक नागरिकों का मानना है की क्षेत्र में बढ़ता हुआ नशा की प्रवृत्ति ऐसे अपराधों को जन्म दे रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार के समाजसेवी और वरिष्ठ नागरिक पंकज सोनी का देवघाट रोड पर आभूषण का दुकान है जिसको पिछले दिनों ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया गया जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.