News Express

यूपी में 8 PCS अफसरों का तबादला

लखनऊ

यूपी में 8 PCS अफसरों का तबादला

हरी प्रताप सिंह SDM यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण बने 

अरविंद कुमार मिश्र SDM नोएडा बने

विशाल सारस्वत SDM अंबेडकरनगर बने

स्वाति शुक्ला उपनिदेशक बाल विकास 

प्रतीत त्रिपाठी उपजिलाधिकारी रामपुर बने

संतोष कुमार ओझा SDM मिर्जापुर बने

विवेक राजपूत उपजिलाधिकारी रायबरेली 

प्रियंका अपर जिलाधिकारी न्यायिक गौतमबुद्धनगर.

#Lucknow #PCSTransfer

.............. PCS हरि प्रताप सिंह SDM इटावा को SDM युमना एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया PCS अरविंद कुमार मिश्रा SDM नोयडा अथॉरटी बनाये गये PCS विशाल सारस्वत ट्रेनी को ट्रेनी SDM अम्बेडकर नगर बनाया गया है PCS स्वाति शुक्ला राजस्व परिषद से उपनिदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार भेजा गया है PCS प्रतीत त्रिपाठी राजस्व परिषद से SDM रामपुर बनाये गये PCS संतोष कुमार ओझा राजस्व परिषद से SDM मिर्जापुर तबादला PCS विवेक राजपूत राजस्व परिषद से SDM रायबरेली बनाये गये PCS प्रियंका ADM J गौतमबुद्ध नगर बनाई गयी .................... UP में 2 IAS अफ़सरो का तबादला IAS रमेश कुमार विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश बनाया गया IAS शीलधर सिंह यादव विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाया गया

............ दिल्ली - PM मोदी G-20 सम्मेलन में शामिल होने जोहान्सबर्ग के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना !! ** लखनऊ- CM योगी ने विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता की, CMS ने आयोजित कराया है सम्मेलन !! ** लखनऊ- RSS प्रमुख मोहन भागवत 23 नवंबर को गीता प्रेरणा उत्सव में शामिल होंगे, 24 को अयोध्या जाएंगे भागवत !! ** लखनऊ- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का जन्मदिन आज, CM योगी , DCM केशव मौर्य, DCM ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राज्यपाल को बधाई , शुभकामनाएं दीं !! ** लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे !! ................ उत्तराखंड- ED ने चर्चित DIT यूनिवर्सिटी पर शिकंजा कसा, SC- ST छात्रों की स्कालरशिप में घोटाले के मामले में ED ने चेयरमैन अनुज अग्रवाल को नोटिस जारी किया, दस दिन में जवाब तलब ,मनी लॉंड्रिंग का मामला !!

........... सहारा समूह के निदेशक ओ पी श्रीवास्तव गिरफ्तार ₹1.79 लाख करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का बड़ा एक्शन सुब्रत रॉय की मृत्यु के बाद गुप्त संपत्ति बिक्री में शामिल होने का संदेह; कोलकाता से हुई गिरफ्तारी। नई दिल्ली/कोलकाता- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सहारा समूह के निदेशक ओ पी श्रीवास्तव को करीब ₹1,79,000 करोड़ के विशाल मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, श्रीवास्तव पर निवेशकों से धोखाधड़ी करने और अवैध रूप से अर्जित धन को शेल कंपनियों (Shell Companies) के माध्यम से घुमाने का गंभीर आरोप है। ED को पूछताछ में गुमराह करने की कोशिश ईडी अधिकारियों ने बताया कि श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए कोलकाता स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाया गया था। दिनभर चली लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसी ED का कहना है कि पूछताछ के दौरान श्रीवास्तव संघीय एजेंसी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे और पोंजी फर्मों से जुड़ी धोखाधड़ी पर सही जानकारी नहीं दे रहे थे। सूत्रों ने बताया श्रीवास्तव को एक प्रमुख व्यक्ति और "निर्णय लेने वाले" (Decision Maker) निदेशक के रूप में वर्णित किया है। उन पर यह भी संदेह है कि वह सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय की मृत्यु के बाद संगठन की संपत्तियों की गुप्त बिक्री में शामिल रहे थे। 707 एकड़ जमीन जब्त होने के बाद जांच के दायरे में जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि श्रीवास्तव हाल ही में ईडी की जांच के दायरे में तब आए, जब एजेंसी ने समूह की 707 एकड़ जमीन जब्त की थी। इस गहन जांच के दौरान ही उनका नाम सामने आया, जिसके बाद ईडी ने शिकंजा कसा। ईडी का आरोप है कि निवेशकों से धोखाधड़ी के इस विशाल मामले में श्रीवास्तव की अहम भूमिका है और उनकी गिरफ्तारी से समूह के भीतर धन के अवैध लेन-देन और संपत्ति की बिक्री से जुड़े कई राज सामने आ सकते हैं। ............... अज्ञात पिकअप के टक्कर से, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ बकहर पुल के पास गुरुवार की रात अज्ञात पिकअप के टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों के मदद से राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। 30 वर्षीय चंद्रभानु उर्फ राजा पुत्र चंद्र शेखर, निवासी राजगढ़, बाइक से गुरूवार की रात 9 बजे के लगभग नदीहार बाजार की तरफ जा रहे थे। जैसे ही राजगढ़ में स्थित बकहर पुल पर पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात पिकअप पुल पर बने खतरनाक गड्ढों में जाने से बचने को लेकर अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ऐम्बुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराए। जहां के चिकित्सक घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मीरजापुर के लिए रेफर कर दिया। गौरतलब हो कि इस बकहर पुल पर कई खतरनाक गड्ढे विगत दो वर्षों से आबाद है। आये दिन इस गड्ढे में गिरकर राहगीर गंभीर रूप से घायल हो रहें हैं, मौतें भी हुई है। कार्यदाई संस्था के आंखें बंद है। आजतक पुल को गड्ढा मुक्त नहीं कराया गया। इस संबंध में राजगढ़ सीएचसी के चिकित्सक संतलाल ने बताया कि युवक के सिर में काफी चोटें आ गई है। युवक अचेतावस्था में है । बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.