News Express

समाजसेवी ने दुरुस्त कराया गड्ढे में तब्दील बकहर पुल का रास्ता

समाजसेवी ने दुरुस्त कराया गड्ढे में तब्दील बकहर पुल का रास्ता

राजगढ़ मिरजापुर विकासखंड क्षेत्र के नदिहार व राजगढ़ गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बना बकहर नदी पर वर्षों पुराना बना
पुल भारी बारिश के चलते जगह-जगह गड्ढा हो गया था। इस समस्या को देखते हुए समाजसेवी सुजीत पटेल एवं ग्रामीण की मांग पर गुरुवार को युवा उद्यमी अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू ने अपने निजी खर्चे पर गिट्टी भस्सी गिरवा कर मरम्मत कराया। बता दें कि विगत सैकड़ों वर्ष पूर्व हिंदी माह के मार्ग शीर्ष अगहन पंचमी शुक्ल पक्ष के दिन 25 नवंबर को धनुष यज्ञ (कजरहवा) मेला का शुभारंभ होगा। जो की मेला चार दिनों रहता है। धनुष यज्ञ मेले में मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा, वाराणसी, सोनभद्र सहित अन्य जनपदों के व्यापारी तरह-तरह की दुकान भी लगते हैं। धनुष यज्ञ (कजरहवा) मेला एवं लोगों की आवागमन को देखते हुए समाजसेवी सुजीत पटेल एवं ग्रामीणों की मांग पर युवा उद्यमी अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल समाजसेवी द्वारा निजी लागत से जेसीबी और मजदूर की मदद से भस्सी, गिट्टी गिरकर मरम्मत कराया गया। क्षेत्र के लोगों ने सुजीत पटेल और अजय उर्फ छोटू पटेल के इस कार्य की सराहना किया है।

News Image

....... थाना को0देहात पुलिस द्वारा लोक शांति भंग करने व आगजनी की घटना के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर दिनांकः19.06.2025 को वादिनी रोमी पत्नी महेन्द्र यादव निवासी अहमलपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-265/2025 धारा 326(f),352,351(2),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0देहात को सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में निरीक्षक श्रीकान्त पाण्डेय व उप निरीक्षक भारत सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत अहमलपुर गांव से एक अभियुक्त रूप चन्द्र पुत्र प्रसाद निवासी ग्राम सोभोपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-265/2025 धारा 326(g),326(f),333,61(2),324(4),352,351(2),3(5) बीएनएस नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

News Image

...... थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.10.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी का नाबालिक पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-453/2025 धारा-137(2),87,64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी थाना को0देहात को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए उप-निरीक्षक परमहंश कुमार चौकी प्रभारी भरूहना मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0देहात किर्तन पुत्र राम जियावन उर्फ जियवान थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को भरूहना चौराहा से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

News Image

..... थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी गिरफ्तार मीरजापुर थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः18.11.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर शारीरिक संबंध बनाने, मारने-पीटने एंव जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-197/2025 धारा 64,352,351(3), 115(2),बीएनएस 3(1)(द),3(1)ध,3(2)V एससीएसटी एक्ट, ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजगढ़ को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पड़री दयाशंकर ओझा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ददरा पहाड़ी चट्टी तिराहा के पास से नामजद अभियुक्त सुरेन्द्र पटेल उर्फ छोटू पुत्र स्व0 भोलानाथ पटेल निवासी चिखुरिया थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.