News Express

विंध्याचल हाई अलर्ट  दिल्ली में हुए विस्फोट को लेकर मां विंध्यवासिनी धाम में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी एसपी अन्य अधिकारी गण

ब्रेकिंग न्यूज़

विंध्याचल

हाई अलर्ट 

दिल्ली में हुए विस्फोट को लेकर मां विंध्यवासिनी धाम में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी एसपी अन्य अधिकारी गण

Breaking News मिर्जापुर । दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई माँ विंध्यवाशिनी धाम की सुरक्षा व्यवस्था माँ विंध्यवाशिनी धाम पहुचे कमिश्नर आईजी एसएसपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करने पहुचे जिले के आलाधिकारी डीएम पवन गंगवार मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुचे जिले में शुरू हुआ सघन वाहन चेकिंग रेलवे स्टेशन से लेकर माँ विंध्यवाशिनी धाम तक सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त

..... ब्रेकिंग न्यूज उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट के मद्देनजर मीरजापुर के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और पुलिस महानिरीक्षक आर पी सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सिटी नितेश सिंह, नगर क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, विंध्याचल इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, धाम सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह और धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। मंदिर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। हाई अलर्ट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

.... दिल्ली घटना के दृष्टिगत प्रदेश में हाई अलर्ट विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर का मंडलायुक्त , आई.जी., जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मीरजापुर 10 नवम्बर 2028-- दिल्ली घटना के दृष्टिगत प्रदेश में हाई एलर्ट किया गया है। जनपद मीरजापुर में सभी प्रमुख मंदिरों सहित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर, प्रमुख बाजारों, चौराहों, रेलवे सू, बस अड्डा पर भी हाई अलर्ट करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढाया गया। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ,पुलिस महानिरीक्षक आर पी सिंह विंध्याचल मंडल परिक्षेत्र मीरजापुर, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा , एस पी सिटी नितेश सिंह, नगर क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, विंध्याचल मंदिर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। विंध्याचल इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, धाम सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, इस दौरान धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा के द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ अतिरिक्त फोर्स लगाया गया। आने -जाने वाले यात्रियों की गहन चेकिंग भी की जा रही है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि प्रमुख बाजारों, मंदिरों व अन्य प्रमुख स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए, उन्होंने कहा कि जनपद के प्रमुख स्थलों मंदिर व नागरिक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन कटिबंध है

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.