News Express

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद हटाया गया अवैध कब्जा

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद हटाया गया अवैध कब्जा
मड़िहान (मीरजापुर) 
दुद्धी‑लुंबिनी मार्ग पर गोड़टूटवा मोड़ स्थित बेशकीमती सुरक्षित जमीन से अनधिकार कब्जा खाली कराया गया । पुलिस बल के साथ पहुंचे उपजिलाधिकारी अनेग सिंह के नेतृत्व में सात गुमटी हटवा दिया गया।
पथरीली खाते में दर्ज सरकारी भूमि पर कब्जाधारकों ने एक‑एक कर गोमती रखकर दुकान रख लिया था। क्षेत्र की शशिकला पत्नी रसीले ने स्थानीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर आई जी आर एस के माध्यम से आन लाइन अतिक्रमण हटाने की शिकायत की। मामले का निस्तारण करने के लिए तहसील प्रशासन ने आनन फानन में टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर सात गुमटी हटवा दिया, लेकिन स्थाई निर्माण पर कार्रवाई कब होगी? ग्रामीणों का सवाल बना हुआ है।
बताया गया कि हल्का लेखपाल कुंवर प्रसाद अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 
एसडीएम के आदेश पर टीम गठित की गई। शुक्रवार को देहात कोतवाली पुलिस, राजस्व टीम और पीएसी बल के साथ प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटवा दिया। एसडीएम के अलावा नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा, राजस्व निरीक्षक तनवीर शौकत, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी अनेग सिंह ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायत थी। कब्जा हटवा दिया गया।

......... पटेहरा नवोदय विद्यालय के खेल मैदान में 99 जोड़ों का सामूहिक विवाह की तैयारी पूर्ण सामूहिक विवाह पटेहरा ब्लॉक नवोदय विद्यालय के खेल मैदान में 8 नवंबर को आयोजित किया जाएगा

..... जरूरी सूचना ग्राम पंचायत चुनाव सम्बन्धी एक लिस्ट कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो पूरी तरह से फर्जी है ग्राम पंचायत परिसीमन संबंधित कोई भी लिस्ट लखनऊ से जारी नही किया गया है जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी तक ग्राम पंचायत परिसीमन सम्बंधित सूचना जारी होने की उम्मीद है

News Image

.. वन्देभारत ट्रेन सौगात - पक्ष , विपक्ष तथा सत्तासहयोगी में विन्ध्यवासिनी धाम में ठहराव को लेकर श्रेय लेने की होड़ मची हुई है । अब तो रेलवे के उच्चाधिकारियों को ही प्रमाणित करना पड़ेगा कि किस के परिश्रम / विनती से यह संभव हो पाया है ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.