News Express

एक ही परिवार दो सगी बहनें समेत चाची व ननद की ,चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत से पसरा गांव में मातम।

एक ही परिवार दो सगी बहनें समेत चाची व ननद की ,चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत से पसरा गांव में मातम।

गांव के लिए आज का दिन काला दिन।

,राजगढ़ मीरजापुर

राजगढ़ थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के एक ही परिवार के दो सगी बहनें व चाची समेत ननद , कुल चार की कार्तिक पूर्णिमा के स्थान  पर गंगा स्नान करने के लिए गोमो पंसैजर से चुनाव रेलवे  स्टेशन पर उतरकर विपरीत दिशा में स्टेशन से बाहर निकले के कोशिश में बुधवार के सुबह 9 बजे के लगभग कालका एक्सप्रेस के चपेट में आकर मौत की सूचना सुनकर पुरे गांव में मातम पसर गया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।हृदय विदारक घटना सुनते ही गांव में चूल्हे नहीं जले। ग्राम प्रधान राम लाल व  ग्राम वासियों में संजय, संतोष, शेष मनि पिंटू,राजू , अवधनारायण, दीपनारायण अन्य ने बताया कि ऐसी घटना आज तक गांव में कभी नहीं घटी। आज का दिन गांव के लिए काला दिन के रूप में होगा। वहीं एक परिवार के चार महिलाओं की मौत से, मानो घर ही उजड़ गया हो। राजगढ़ के खमरिया गांव निवासी,35 वर्षीय सविता पत्नी राजकुमार अपने देवर विजय शंकर के दो पुत्रियां 17 वर्षीय शिव कुमारी व 18 वर्षीय साधना व 22 वर्षीय ननद अंजू  के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए लूसा रेलवे स्टेशन से गोमो पंसैजर पकड़ कर चुनार गई थी। चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर पैसेंजर ट्रेन पहुंची थी। जल्द बाजी में रेलवे स्टेशन से बाहर निकले के लिए प्रयास में विपरीत दिशा में जाकर  प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंच  । रेलवे ट्रैक को पार करते समय कालका मेल के चपेट में आकर कटकर क्षत विक्षत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची जीआरपी गंगा स्नान करने गए गांव के आसपास के लोगों से पता लेकर स्वजनों को सूचित किया। गांव के एक परिवार से चार महिलाओं की मौत की सूचना मिलते ही  स्वजनों के साथ गांव में ग़म का पहाड़ टूट पड़ा । चारो तरफ रुदन ही रूदन सुनाई देने लगा। स्वजन रोने बिलखने लगे। दोनों मृतका सगी बहनें शिवकुमारी व साधना के पिता विजय शंकर व माता बेहोश हो गए ।
गांव वालों ने बताया कि दोनों पुत्रियां पिता की बेहद लाडली थी। पिता के चार पुत्रियों में से शिव कुमारी तीसरे नंबर व साधना चौथे नंबर की पुत्री थी। पिता जेसीबी मशीन चालक है।बहन अंजू कुमारी कृषक डिग्री कॉलेज राजगढ़ में ग्रेजुएशन कर रही। शादी लग गई थी, अगले वर्ष में शादी होनी थी। वहीं भाभी सविता दो 4 व 5 वर्ष के दो बेटे हैं। 3 वर्ष की एक बेटी है 

News Image

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कछवां: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मझवां क्षेत्र के बरैनी गांव स्थित जगतानंद आश्रम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को भोर से ही लोग गंगा स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और दान-पुण्य किया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान करने से पूरे वर्ष भर के स्नान का पुण्यफल प्राप्त होता है। घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य भी किया। इस अवसर पर घाट पर भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

. ब्रेकिंग, टेढ़वा मोड़ के आगे से औराई तक के मार्ग में भयंकर जाम। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त घंटों जाम में फंसे यात्री भूख और प्यास से व्याकुल। छोटे छोटे बच्चों सहित बुजुर्गो को हो रही है काफी दिक्कत।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.