News Express

मीरजापुर पुलिस ने यातायात माह का किया शुभारंभ

मीरजापुर पुलिस ने यातायात माह का किया शुभारंभ

मीरजापुर पुलिस ने यातायात माह नवंबर-2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यातायात जागरूकता रैली का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, रिक्रूट आरक्षी और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

यातायात नियमों की जानकारी दी गई

कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों की जानकारी दी गई। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के महत्व पर जोर दिया गया।

यातायात जागरूकता चेतना रथ का किया गया रवाना

यातायात जागरूकता चेतना रथ को भी रवाना किया गया। यह रथ जनपद में भ्रमण कर आमजन को यातायात के नियमों को पालन करने के लिए जागरूक करेगा

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.