News Express

मड़िहान जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मड़िहान तहसील के सभागार में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित है। फरियादियों के शिकायती पत्रों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग

मुख्य अतिथि DM पवन गंगवार व सोमेन_बर्मा SSP द्वारा स्कूली छात्रों के साथ पुलिस लाइन, माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में दीप प्रज्ज्वलित कर यातायात माह नवम्बर-2025 का किया गया शुभारंभ।

News Image

ज विकास खंड राजगढ़ में युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण मेरे द्वारा किया गया। विभिन्न ग्राम पंचायत के युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री जिसमें युवक मंगल दल को 5 वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल,1 वॉलीबॉल नेट,1 चेस्ट एक्सपेंडर एवं 1 एयर पंप तथा महिला मंगल दल को 5 वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल, 1 वॉलीबॉल नेट,1 एयर पम्प एवं 3 स्किपिंग रोप्स वितरित किया गया। ग्राम पंचायत ददरा, भगौती देई, बैरमपुर, खटखरिया, कोठीलवा, नदिहार एवं मटिहानी के युवक मंगल दल को खेल सामग्री एवं ग्राम पंचायत पचोखरा, खटखरिया, कोठीलवा, कलवारी माफी , मटिहानी, बिसुनपुर एवं बरगवां की महिला मंगल दल को खेल सामग्री वितरित की गयी। कार्यक्रम का संचालन बीओपीआरडी अभय कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री आनंद कुमार सिंह जे ई आरईडी, सहायक विकास अधिकारी कृषि श्री संतोष कुशवाहा, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री उत्कर्ष मौर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री उपेंद्र सिंह(बिल्लू पटेल) आदि उपस्थित रहे।

News Image

मिर्ज़ापुर नए कमिश्नर राजेश प्रकाश का सख्त रुख, लापरवाह अफसरों को चेतावनी — समाधान दिवस में फटकार के साथ दी विशेष प्रविष्टि नए मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने पदभार संभालते ही स्पष्ट संदेश दिया कि शासन के मंसानुरूप काम न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मड़िहान तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार संग जनसमस्याएं सुनीं। फांट एवं जमीन बंटवारे के मामलों में लापरवाही पाए जाने पर नायाब तहसीलदार, एसडीएम के पेशकार सुशील गुप्ता और राजस्व निरीक्षक कृपाशंकर पांडेय को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा, “कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.