News Express

ब्रेकिंग न्यूज़ हलिया थाना क्षेत्र के चक कोटार गाँव में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस शव को पीएम कराने में जुटी। पूरी खबर कुछ समय बाद

थाना हलिया पुलिस द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
    
मीरजापुर 

थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः24.10.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी के पति के घर से भेड़ चराने चले जाने पर वादिनी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने तथा शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर पूना ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने एवं मारने-पीटने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-181/2024 धारा 69,115(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष हलिया को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए उप-निरीक्षक अच्छेलाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना हलिया क्षेत्रान्तर्गत अहुंगी कला नगर चौराहे के पास से नामजद अभियुक्त रामपाल पुत्र शिवनरायन निवासी सोठिया कलां(सेमरिहां) दत्तक पुत्र पारस पाल निवासी परसिया मुड़पेली थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.