News Express

मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के चौकी सक्तेशगढ़ अंतर्गत गोल्हनपुर गांव स्थित क्रेशर प्लांट पर हाईवा चालक के लापरवाही के चलते 45 वर्षीय मजदूर की हुई दर्दनाक मौत

सरदार पटेल की जयंती के संदर्भ में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
ड्रामड ग॓ज
सरकार भारत रत्न और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती यादगार के रूप में मनाना चाहती है इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कसी है इस संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो की बैठक लालगंज में हुई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री संजय पटेल ने कहा पहले की सरकारों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व को क्षति पहुंचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन देश के यशस्वी और तपस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने लोह पुरुष सरदार पटेल को वह स्थान प्रदान किया जिसके वह हकदार थे हम सभी को सरदार पटेल की व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी होनी चाहिए जयंती के कार्यक्रम के बारे में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं 96 विधानसभा के सरदार पटेल पर यात्रा के संयोजक पंकज सिंह चंदेल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों को दायित्व की जानकारी दी कार्यक्रम में सुजीत मोदनवाल दिनेश अग्रहरि शिरोमणि मौर्य आदर्श सिंह संजीव केसरी मुन्ना सिंह विजय गुप्ता सहित विधानसभा 96 क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे

News Image

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का ट्रेक्टर बरामद मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.10.2025 को वादी धीरज कुमार दूबे पुत्र ओम कार नाथ दूबे निवासी बरीदूबे थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा वादी के ट्रेक्टर चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-384/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 26.10.2025 को उप निरीक्षक राघवेन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी ग्राम जिगना बारी थाना जिगना जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 303(2),317(2) में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

News Image

जनपद मीरजापुर के थाना को0शहर व थाना चिल्ह पुलिस द्वारा पिछले 15 वर्षों के दौरान चैन स्नैचिंग/चोरी के मामले में अभियुक्तगणों को सत्यापन कर आम जनता को जागरूक करने के लिये इनका फोटो फ्लेक्सी बोर्ड पर लगाकर चौराहों पर लगाया गया है ताकि आमजन में इनके आपराधिक क्रियाकलाप के सम्बन्ध में जानकारी रहे ताकि ये पुनः किसी प्रकार का कोई अपराध कारित नही कर सके ।

UP/STF यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार Stf द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 4.131 कि०ग्रा० अवैध अफीम हुई बरामद जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 20 लाख रूपये बताई जा रही है Stf ने पकड़े गए अभियुक्त तेजराम, अंकित सिंह,शेर सिंह, चन्दन यादव, मण्टू कुमार, राजकुमार उर्फ देवांश वर्मा के पास से' 4.131 कि०ग्राम० अफीम, मारूति फ्रान्क्स कार किया बरामद Stf ने सभी अभियुक्तों को कैण्ट से बरेली जंक्शन जाने वाले रोड पर विजय द्वार से 50 मीटर आगे, थानाक्षेत्र कैण्ट, जनपद बरेली से किया गिरफ्तार।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.