News Express

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय पहाड़ी का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय पहाड़ी का किया औचक निरीक्षण

मीरजापुर - जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय पहाड़ी मीरजापुर का औचक निरीक्षण की गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा के0जी0बी0वी0 पहाड़ी के स्नानगार में लगाये जा रहे टाइल्स के कार्य को उचित ढलान एवं ग्राउटिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी को दिया साथ ही विद्यालय में स्थापित पानी टंकियों के ओवरफ्लो से पानी के अतरिक्त बहाव हेतु आटोकट/चेक वाल्ब लगाते हुये उचित प्रबन्ध किये जाने, नियमित रूप से टंकियों के सफाई, छत पर जलजमाव के दृष्टिगत आवशयक मरम्मत कार्य  तथा आर0ओ0 को तत्काल बदलवाते हुये व्यवस्थिति किये जाने हेतु जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को निर्देशित किया गया। विद्यालय में पूर्व से स्थापित सोलर जो कि संचालित नहीं होने के कारण उक्त को यदि मरम्मत योग्य है तो मरम्मत नहीं  तो नेडा विभाग द्वारा नवीन सोलर स्थापित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, विद्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को पानी की निकासी की समस्या के दृष्टिगत उचित प्रबन्ध करने, विद्यालय के सामने तत्काल सोख्ता टैक बनवाने व विद्यालय के आस पास सफाई की व्यवस्था किये जाने तथा विद्यालय के बाउंड्रीवाल से दुकानों पर अराजकतत्वों द्वारा नियमित रूप से शराब पीने की समस्या को देखते हुये थाना प्रभारी पडरी को आवश्यक कार्यवाही करने तथा रात्रिकालीन गस्त विद्यालय के बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित रूप से कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कक्षा 06 एवं 07 की छात्राओं से वार्ता करते हुये उनके अधिगम स्तर को जाना गया तथा सम्बंधित अध्यापिकाओं को निर्देशित किया गया कि छात्राओं को शिक्षण प्रदान करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि शिक्षण तथ्यात्मक हो जैसे इतिहास विषय में किसी कन्टेन्ट से सम्बंधित घटनाक्रम कहा कब कैसे क्यों जैसे तथ्यों को सम्मलित करते हुये शिक्षण प्रदान किया जाना। विद्यालय में अन्य सुविधाओं व स्थापना सम्बंधित विषयों पर जानकारी लेने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय उच्चीकृत है तथा छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण है परन्तु अद्यतन हैण्डओवर नहीं हुआ है जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल उक्त छात्रावास  विद्यालय को हैण्डओवर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही विद्यालय में शासन स्तर से प्राप्त निर्माण कार्य जैसे टायलेट ब्लाक, अतरिक्त छात्रावास व कम्प्यूटर कक्ष के निर्माण में भूमि विवाद के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी सदर को सम्बंधित भू विवाद को स्वतः संज्ञान लेते हुये आवशयक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार,  जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मीरजापुर, खण्ड विकास अधिकारी पडरी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.