News Express

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार का किया निरीक्षण 

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार का किया निरीक्षण 

मीरजापुर - जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, कार्यदाई संस्था के अधिशाषी अभियंता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान रैंप पर लगाई गई फाइबर की सीट कुछ स्थानों पर टूटी पाई गई जिसे ठीक करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान टायलेट के सामने लगाए गए वाश बेसिन के पास ग्राउंडिंग करना, निर्मित सीसी रोड को सही कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक सप्ताह में ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने एंटी रेबीज वैक्सीन तथा 50 बेड अस्पताल के संचालन हेतु मानव संसाधन की व्यवस्था करने की कार्रवाई शीघ्र किए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.