News Express

लू की चपेट में आने से किशोरी सहित दो लोग अस्पताल में भर्ती
लू की चपेट में आने से किशोरी सहित दो लोग अस्पताल में भर्ती

लू की चपेट में आने से किशोरी सहित दो लोग अस्पताल में भर्ती

राजगढ़,मीरजापुर/ सोमवार की रात  धूप व लू लगने से लोग बीमार हो रहे हैं। थाना क्षेत्र भीटी गांव की पूजा 15 वर्ष तथा इंदिरा नगर गांव निवासी जगदीश 45 वर्ष को लू लगने से सोमवार को उल्टी दस्त होने लगी। डिहाइड्रेशन का शिकार हुए पूजा तथा जगदीश को हालत बिगड़ने पर सोमवार की रात लगभग 8 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज चल रहा है। इस संबंध में जब राजगढ़ चिकित्सा प्रभारी डॉ पवन कश्यप से बात हुई थी उन्होंने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है। दोनो की हालत में पहले से सुधार हो रहा है। तेज गर्मी के चलते दोनों की हालत खराब हुई है। जो दोनों खतरे से बाहर हैं और परिजन के साथ घर चले गए।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.