News Express

पारिवारिक कलह में वृद्ध महिला ने खाया जहर
पारिवारिक कलह में वृद्ध महिला ने खाया जहर

पारिवारिक कलह में वृद्ध महिला ने खाया जहर

राजगढ़,मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह ग्राम सभा के चंदनपुर गांव में पारिवारिक कलह के कारण एक वृद्ध महिला ने विषैला पदार्थ खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उन्हें पलासी सीएचसी लाया। जहाँ पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
  क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासिनी मनराजी (65) पत्नी रामलाल पाल  पारिवारिक कलह के चलते मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारजनों ने वृद्ध महिला को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉ संतलाल ने बताया कि ने बताया पीड़िता खतरे से बाहर हैं।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य कि रिपोर्ट

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.