News Express

थाना पड़री साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 14998/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

थाना पड़री साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 14998/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
                         
मीरजापुर 

आवेदक पवन कुमार पुत्र हिन्चलाल निवासी देवही थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा थाना पड़री पर शिकायत सं. 33106250062204 के सन्दर्भ में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया । जिसपर थाना पड़री साइबर क्राइम टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित बैंक को मेल किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना पड़री की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी सोमेन बर्मा”वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अगर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री की साइबर पुलिस टीम द्वारा आवेदक के बैंक खाते में कुल ₹ 14998/- वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारीगण एवं साइबर क्राइम टीम थाना पड़री पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ऑनलाइन ठगी/धोखाधड़ी की घटना के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।
साइबर क्राइम टीम थाना पड़री—
उ0नि0 रामनगीना यादव व का0 नीरज कुमार थाना पड़री जनपद मीरजापुर ।

.................. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांक 03.05.2025 को वादी अवधेश कुमार सिंह (EO- फ्लिपकार्ट-इंस्टाकार्ड सर्विसेज) द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध फ्लिपकार्ट के वेयर हाउस से मोबाइल चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-128/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 05.09.2025 को उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह, उप निरीक्षक अरविन्द नाथ शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित 03 नफर अभियुक्त 1. रामचन्द्र गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी शिवपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 2. राकेश सोनकर पुत्र मक्खन सोनकर निवासी छोटी बसही पक्कापुल थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर व 3. मुकेश सिंह पुत्र योगेश सिंह निवासी पड़ेरी थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गयी 03 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।.. ............. .............. थाना को0शहर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर पर वादी सूरज कुमार कसेरा पुत्र सन्तोष कुमार कसेरा निवासी जयरामगिरी का बगीचा घण्टघर थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के घर में घुसकर चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-174/2025 धारा 303(2),317(2),317(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी को0शहर को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 05.09.2025 को थाना को0शहर पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित 02 नफर अभियुक्त 1. रत्नलाल मल्लाह पुत्र स्व0 हितलाल निवासी गैबीघाट थाना को0शहर जनपद मीरजापुर व 2. सुमिरन दास पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी बभनइया टोला थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुराना पीतल का कबाडनुमा, 03 टार्च, ताबे के तार व 5000 रूपये बरामद किया गया । थाना को0शहर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

............. थाना को0देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा UPI के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹11,999/- को पीड़िता के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदिका सहरानी भारती पुत्री विश्राम भारती निवासी ग्राम पड़रा हनुमान, थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः 01.06.2025 को NCRP पोर्टल पर complain दर्ज कराई थी जिसमें आवेदिका द्वारा 11,999 की ऑनलाइन धोखाधड़ी होना बताया गया। सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर की साईबर टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹11,999/- के सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए आवेदिका सहरानी भारती के खाते में रिफण्ड कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदिका द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना कोतवाली देहात की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । पुलिस टीम— सदा नन्द सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर । महिला आरक्षी प्रियंका सिंह साइबर सेल थाना कोतवाली देहात मीरजापुर । .................... ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्जापुर में बारावफात जुलूस को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मिर्जापुर के कछवां में भी बारावफात के अवसर पर शुक्रवार को पूरे जिले में प्रशासनिक सतर्कता देखने को मिली। जिलाधिकारी पवन गंगवार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर सीओ सदर अमर बहादुर और उपजिलाधिकारी सदर गुलाबचंद ने कछवां थाना क्षेत्र का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पारंपरिक बारावफात का ऐतिहासिक जुलूस निकला, जिसमें दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए विशेष निगरानी भी कराई। .................... बिग ब्रेकिंग मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल में मानवता शर्मशार, पैसे के लालच में बेहोश मरीज़ के परिजनों से सौदेबाजी कर रहे डॉक्टर, हड्डी रोग विभाग में मची लूट खसोट का बड़ा मामला उजागर, पीड़ित का आरोप हड्डी के ऑपरेशन के नाम पर डॉक्टर ने की 20 हज़ार रुपए की मांग, साईं मेडिकल के मालिक को बुलाकर 20 हज़ार रुपए जमा करने की कही बात, पैसा न जमा करने पर दुर्व्यवहार का भी आरोप, हड्डी रोग विभाग के डॉक्टर राजेश कुमार पर तीमारदार ने लगाया गंभीर आरोप, मामले में दो दिनों से चल रही समझौते की बात, ऑडियो, वीडियो के साथ पीड़ित का प्राचार्य के नाम लिखा शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल, मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध मंडलीय अस्पताल का मामला

.................. कछवां.। बारावफात जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम सदर गुलाब चंद्र जी व सीओ सदर अमर बहादुर जी मौजूद रहे जहां नगर के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी मोदनवाल पत्रकार, महामंत्री लवकुश रस्तोगी , प्रवक्ता जावेद आलम के अलावा आसिफ अली, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.