News Express

थाना जिगना पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जिगना पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
             
मीरजापुर 

थाना जिगना जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.08.2025 को वादी जगदीश प्रसाद बिन्द पुत्र जोखू बिन्द निवासी नचनिया बीर कंतित थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की बहन की दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई, । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-256/2025 धारा 85,80(2),115(2),352,351(3) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी ।
सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना प्रभारी जिगना को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 26.08.2025 को उप निरीक्षक रामबचन यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 01. लालमनी बिन्द पुत्र स्व0 पखण्डू बिन्द व 2. प्रदीप कुमार पुत्र लालमनी बिन्द निवासीगण बघेडा कलां थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

............... थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.04.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला-फुसला के भगाने, मारपीट, धमकी व गाली-गलौज के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-115/2025 धारा 137(2),87,351(3),352 बीएनएस व 3(1)(द),3(1)ध,3(2)(VA) SC ST एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 26.08.2025 को उप निरीक्षक राजा राम यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्रवण प्रजापति पुत्र रामलाल उर्फ रामजी भाई निवासी सियाणा थाना सियाणा जिला जालोर राजस्थान हाल पता मकान नम्बर 101 नारोल थाना नारोल जनपद अहमदाबाद गुजरात को अंतर्गत धारा 64,143,61(2) बीएनएस 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(5) SC/ST Act में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

................. थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार मीरजापुर सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 26.08.2025 को उप निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी 1. शिव कुमार पुत्र स्व0 पन्नालाल निवासी खोडवा पहाड़ी थानाअहरौरा जनपद मीरजापुर व 2. सरजू पुत्र रघुनन्दन निवासी मदारपुर थानाअहरौरा जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

......... अहरौरा अहरौरा नगर के सत्यागंज मोहल्ले में स्थित नगर पालिका इंटर कालेज के दशवी क्लास में पढ़ने वाले दो छात्रों में किसी बात को लेकर हुआ विवाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक को जाना पड़ा ट्रामा सेंटर वाराणसी

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.