News Express

चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार


 कब्जे से 02 अदद घण्टा(पीतल), 1 अदद मुकुट (सफेद धातु) व 02 अदद समर सेबुल बरामद


मिर्जापुर स्थानीय थाना जमालपुर पर  07.अगस्त.2025 को वादी रवि  शरण पुत्र राजाराम निवासी ग्राम गोगहरा जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध ग्राम लोढवा शिलोटा स्थित महावीर मंदिर से घण्टा चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0- 124/2025 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा चोरी के सामानों की बरामदगी कराये जाने हेतु थानाध्यक्ष जमालपुर को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में 20. अगस्त.2025 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सुचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्र से प्रकाश में आये दो अभियुक्त 1.सुजीत वियार उर्फ कुल्ली पुत्र हरिराम वियार व सनी देवल पुत्र नामवर वियार निवासीगण ग्राम मुड़हुआ थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गयी 02 अदद घण्टा(पीतल –कुल वजन 03 किलोग्राम), 01. अदद मुकुट (सफेद धातु-102 ग्राम) व 02. अदद समरसेबुल, घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया । थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.