News Express

जनता दर्शन में जिलाधिकारी द्वारा आज सुनी गयी 115 लोगो की जन समस्याए प्राथमिकता पर समाधान कर न्याय दिलाने का अधिकारियों को दिया निर्देश
जनता दर्शन में जिलाधिकारी द्वारा आज सुनी गयी 115 लोगो की जन समस्याए प्राथमिकता पर समाधान कर न्याय दिलाने का अधिकारियों को दिया निर्देश

जनता दर्शन में जिलाधिकारी द्वारा आज सुनी गयी 115 लोगो की जन समस्याए

प्राथमिकता पर समाधान कर न्याय दिलाने का अधिकारियों को दिया निर्देश

मीरजापुर 19 जून 2023- शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी दिव्या मित्तल प्रत्येक निर्धारित दिन कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन आयोजित कर जन समस्याओं को सुनते हुये उनसे संवाद स्थापित किया जा रहा हैं तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिता पर सुनकर मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर निस्तारण कर उन्हे न्याय दिलाने का निर्देश दिया जा रहा हैं। आज कलेक्ट्रेट आयोजित जन संवाद के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष कुल 115 फरियादियों के समस्या को सुना गया तथा उन्हे पूर्ण निस्तारण के लिये आवश्स्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों के समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों इस निर्देश के साथ दूरभाष अवगत कराया गया कि समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण वं सतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चत करायें। उन्होने कहा कि निस्तारण इस तरह से किया जाय कि फरियादियों को बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़ें। गलत रिपोर्टिंग करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ यादव, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र उपस्थित रहें।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.