Filter News

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के कर-कमलों द्वारा आज लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल उत्तर प्रदेश पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।

गरीब से गरीब परिवार का बेटा हो, चाहे जनजातीय परिवार का हो, वंचित, दलित परिवार का हो, अति पिछड़ी और पिछड़ी जाति का हो या फिर बेटियां हों, सभी को बिना भेदभाव के मेरिट के आधार पर नियुक्ति प्राप्त हुई है।

सभी नवचयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं एवं मा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी का हार्दिक आभार -योगी आदित्यनाथ, सीएम यूपी

.......... कछवा श्री रामलीला मैदान में योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने फीता काटकर योग सप्ताह का किया शुभारंभ कछवा मिर्जापुर आदर्श नगर पंचायत स्थित श्री रामलीला मैदान पर रविवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ भाजपा कछवा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने फीता काटकर किया श्री रामलीला समिति कछवा व सभासदों की देखरेख में श्री रामलीला मैदान पर 21 मई 2025 से विशेष योग माह शिविर का आयोजन सुबह 5 बजे हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में नगर के लोग हिस्‍सा ले रहे हैं। "करें योग, रहें निरोग" और "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50 लोग नित सुबह भाग ले रहे हैं। कछवा की जनता के साथ भाजपा मंडल कछवा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह योग सप्ताह 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा। इस दौरान हर रोज सुबह श्री रामलीला मैदान पर योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। कछवा रामलीला समिति के महामंत्री राकेश उपाध्याय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व एक सप्ताह का योग महोत्सव मनाया जा रहा है। एक सप्ताह सभी लोग एक व्यापक स्तर पर योग करने जा रहे हैं। श्री रामलीला मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कछवा के जनप्रतिनिधि, आमजन मिलकर योग कर रहे हैं। वही स्थानीय निवासी प्रदीप सिंह ने कहा कि योग सप्ताह की शुरुआत हुई है। श्री रामलीला मैदान से इसका शुभारंभ हो रहा है। एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को विश्व योग दिवस के दौरान नगर पंचायत, ग्राम पंचायतो पर योग का आयोजन भव्य किया जाएगा। यह योग पुरातन और सनातन है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को योग से जोड़ा है। पीएम की प्रेरणा से पूरा देश अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुआ है। उल्लेखनीय है कि हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन न सिर्फ योग के महत्व को समझने का मौका है, बल्कि अपनी स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक नया कदम बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर भी है। इस साल योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य यानी पृथ्वी और स्वास्थ्य के लिए योग है। इस अवसर पर शेखर उपाध्याय सभासद, लालजी उर्फ बिल्ला सभासद, संतोष केसरी सभासद, गोवर्धन उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, अजय सेठ, अख्तर हाशमी,महात्मा निषाद, प्रदीप सिंह, अंजनी मोदनवाल, कृष्ण कुमार प्रवीण कुमार उपाध्याय गोविंद उपाध्याय शशिकांत उपाध्यक्ष पंकज द्विवेदी गोपाल उपाध्याय सतीश उपाध्याय मंगल दुबे मयंक उपाध्याय शिवम मोदनवाल सुरेश मास्टर के साथ डॉक्टर सुदर्शन कुमार व प्रशिक्षक अमरजीत पटेल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

............. एसडीएम सदर के छापे के दौरान अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर पकड़ाया अवैध खनन परिवहन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा...गुलाब चंद्र एसडीएम सदर मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर अवैध खनन/परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के जिगना/ विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदनी चौकी अंतर्गत जोपा गाँव में रविवार की सुबह एसडीएम सदर गुलाब चंद्र एवं खान अधिकारी जितेंद्र सिंह तथा नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर ने पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सीज कर दिया गया। चालक मौके से फरार हो गया अवैध खनन/परिवहन में लिप्त माफियाओं में मची खलबली उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में अधिकारियों की छापेमारी करने को लेकर अवैध खनन व परिवहन करने वाले माफियाओं में खलबली मच गई। बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया। अधिकारियों ने दो जेसीबी मशीनों के माध्यम से ट्रैक्टर बाहर निकलवाया और खान अधिकारी के बड़े बाबू दीपक ट्रैक्टर चलाकर गैपुरा चौकी तक ले गए। किसी भी हालत में अवैध खनन/ परिवहन नहीं करने दिया जाएगा एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि जोपा व कछुआ सेंचुरी गोगांव में अवैध खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। खनिज अधिनियम के तहत बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली सीज कर गैपुरा चौकी पुलिस को सौंप दिया गया है तथा चालक का पता लगाया जा रहा है। अवैध खनन परिवहन करने वालों को किया जा रहा है चिन्हित होगी सख्त कार्यवाही एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि अवैध खनन परिवहन करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है जल्द ही कछुआ सेंचुरी के पुरे क्षेत्र में बड़ी छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.